अपने जमाने की सबसे हसीन रही ये एक्ट्रेस बॉलीवुड से गायब हो गई हैं, विदेश में ये जो कर रही हैं उसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी। पूजा बत्रा का आज जन्म दिन है, वो 41 साल की हो गई हैं। जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम राज...
पढ़ें:- अब इस फिल्म में साथ दिखेंगे बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर
फिल्म 'विरासत', 'हसीना मान जाएगी' और 'जोड़ी नंबर वन' के लिए याद की जाने वाली हीरोइन पूजा बत्रा लंबे समय से रुपहले पर्दे से गायब हैं। लेकिन वो आजकल जो कर रही हैं उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।
पढ़ें:- अरबाज खान ने किया खुलासा, इस समय से शुरू होगी 'दबंग 3' की शूटिंग
मार्शल आर्ट सीखने वाली पूजा 2015 में 'एबीसीडी 2' में छोटा से किरदार निभाया था, पंजाबी फिल्म 'किलर पंजाबी' में भी नजर आई थीं। लगभग 15 सालों से कोई मुख्य भूमिका वाली फिल्म नहीं की है। लेकिन अब इसकी वजह समझ में आ रही है।
पूजा कुछ साल पहले विदेश में जा बसी थीं। वे लॉस एंजलेस में रहती हैं और वहीं काम करती हैं। दूसरे देश में रह कर भी उनका बॉलीवुड और फिल्मों के लिए मोह नहीं खत्म हुआ तो उन्होंने अहम फैसला लिया।
पूजा ने विदेश में ही ग्लोबेल इनकॉर्परेशन नाम की प्रोडक्शन कंपनी शुरू की। वो बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच की एक अहम कड़ी भी बनीं।