थिएटर से करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर पीयूष मिश्रा, फिल्मों में सह-कलाकार के तौर पर अलग ही पहचान बनाने में कामयाब रहे। फिल्मों में उनके बोले गए डायलॉग्स भी बहुत चर्चित रहे हैं। आज एक्टर पीयूष मिश्रा का जन्मदिन (13 जनवरी 1962) है। इस मौके पर उनकी कुछ फिल्मों के मशहूर डायलॉग्स के बारे में जानिए।
2 of 8
फिल्म 'तमाशा' में पीयूष बने एक स्टोरीटेलर
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म ‘तमाशा (2015)’ में पीयूष मिश्रा ने एक स्टोरी टेलर का रोल किया। फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में हीरो यानी वेद (रणबीर कपूर) अपनी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछता है। वह जानना चाहता है कि उसकी कहानी में क्या होता है। ऐसे में पीयूष मिश्रा का किरदार ये डायलॉग कहता है- ‘अपनी कहानी मुझसे पूछता है कायर। किससे डरता है? है कौन यहां? तू बता क्या होता है आगे? बता, बोल अपनी कहानी। क्या है तेरे दिल के अंदर? चाहता क्या है तू?’ इस डायलॉग के बाद ही हीरो की आंखें खुलती हैं और वह अपना मन का काम करने के लिए निकल पड़ता है।
3 of 8
फिल्म 'रॉकस्टार' में बने डिंगरा पीयूष मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म रॉकस्टार (2011) में पीयूष मिश्रा ने डिंगरा नाम के व्यक्ति का किरदार निभाया, जो एक म्यूजिक कंपनी से जुड़ा है। वह एक सीन में फिल्म के हीरो, जो कि सिंगर बनना चाहता है, उसे बड़ा सबक देता है। डिंगरा कहता है- ‘एवरीथिंग इज इमेज, इमेज इज एवरीथिंग, आज की डेट में संगीत कोई नहीं खरीदता, सब खरीदते हैं इमेज, ब्रांड।’ यह डायलॉग फिल्म में काफी पॉपुलर हुआ था।
4 of 8
फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' में पीयूष बने पाकिस्तानी पुलिस वाले
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी (2016)’ में पीयूष मिश्रा एक पाकिस्तानी पुलिस वाले के रोल में थे। यह एक कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म में पीयूष के किरदार को किसी कारण से भारत जाना होता है। ऐसे में वह ये डायलॉग बोलता है-‘हम किसी भी हालत में इंडिया का नमक खाना नहीं चाहते, प्लीज।’
5 of 8
फिल्म 'गुलाल' में पीयूष ने निभा पृथ्वी का किरदार
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म ‘गुलाल (2009)’ में पीयूष मिश्रा ने पृथ्वी का किरदार निभाया है, यह व्यक्ति फिल्म में बीच-बीच कुछ ना कुछ बड़बड़ता है, लेकिन सटीक बात कहता है। ऐसा ही एक डायलॉग फिल्म में पृथ्वी कहता है- ‘इस मुल्क ने हर शख्स को जो काम था सौंपा, उस शख्स ने उस काम की माचिस जला के छोड़ दी।’ सोशल मीडिया पर आज भी यह डायलॉग खूब मशहूर है।