बॉलीवुड एक ऐसी जगह है, जहां हर रोज कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। इंडस्ट्री में रोज सेलिब्रिटी कोई ने कोई नया अपडेट देते हैं, जिन्हें फैंस सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल कर देते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर अपडेट को जानना चाहते हैं। कोई अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी रहता है, तो कोई अपने काम से दूर छुट्टियां मनाने गया हुआ है। अपने फैंस की इस चाहत को पूरा करने के लिए उनके पसंदीदा सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपडेट करते रहते हैं। तो ग्लैमर की इस दुनिया से आज हम आपके लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की खूबसूरत तस्वीरें लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है-
Photos Of The Day: समंदर किनारे मौनी का बोल्ड लुक और रानी ने फ्लॉन्ट किया फिगर, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
मौनी रॉय
अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों से अक्सर लोगों का दिल जीतने वाली मौनी रॉय आज फिर इंटरनेट पर छा गई हैं। मौनी ने एक बार फिर अपनी कुछ बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें वह समंदर किनारे टॉपलेस बैठी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने बोल्डनेस की हारे हदें पार कर दी हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। वह अक्सर अपने पति विराट कोहली के साथ वेकेशन पर जाती रहती हैं, जहां से वह सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। आज भी उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक प्यारी सी फोटो साझा की है, जिसमें वह अपने फैंस को 'हाय' कह रही हैं। इस तस्वीर में उनका नो मेकअप लुक नजर आ रहा है।
इन दिनों अपनी फिल्म गुड लक जैरी को लेकर चर्चाओं में चल रही अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। यह फिल्म 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के सेट से जान्हवी ने अपना लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है। इन तस्वीरों में जान्हवी आंखों में काजल और बिंदी लगाए शीशे में देख रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह अपने बालों को संवारती हुई भी दिख रही हैं।
ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते को लेकर अचानक से सुर्खियों में आईं अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करके अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है। इस तस्वीर में वह अपनी दोनों बेटिंयों के साथ नजर आ रही हैं। सुष्मिता और उनकी बेटियों के चेहरों की मुस्कान बता रही है कि तीनों बहुत खुश हैं।