मनोरंजन जगत सिनेमा के अलावा अपने सितारों के लिए भी जाना जाता है और इस इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कमाल की बात यह है कि आज के समय में लगभग हर कलाकार सोशल मीडिया पर एक्टिव है और अपनी जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी बातें फैंस को सोशल मीडिया के जरिए ही बता देता है। इसके अलावा, सेलेब्स अपनी फिलमों के बारे में भी फैंस को यहीं पर बताते हैं। आज भी कई सितारों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
मौनी रॉय
टीवी के बाद बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने ऑफ शोल्डर ड्रेस में अपने लुक से फैंस को दीवाना बनाया हुआ है। मौनी ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में क्रीम कलर की ड्रेस में अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो उनके फैंस को खूब भा रही हैं।
अनुष्का सेन
सोशल मीडिया सेंसेशन अनुष्का सेन और जन्नत जुबैर की दोस्ती किसी से छिपी नहीं हैं। अक्सर दोनों साथ में मस्ती करती और घूमती फिरती देखी जाती हैं। ऐसा ही कुछ आज भी हुआ। दरअसल अनुष्का सेन जन्नत ने साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें दोनों ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में घूमती नजर आ रही हैं।
माहिरा खान
पाकिस्तान के साथ-साथ भारतीय दर्शकों के बीच भी लोकप्रिय अभिनेत्री माहिरा खान भी अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। माहिरा ने आज भी अपने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका खूबसूरत अंदाजा लोगों के दिलों को जीत रहा है। नेट का सूट पहने माहिरा काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं। दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। दोनों काफी लंबे रिलेशनशिप के बाद एक रिश्ते में बंधने में जा रहे हैं। शादी की तैयारियों के बीच कपल की पहली तस्वीर सामने आ गई है। दोनों बेहद ही रोमांटिक अंदाज में कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में ऋचा और अली फजल बेहद प्यारे लग रहे हैं।