मनोरंजन की दुनिया हमेशा फैंस को अपनी ओर आकर्षित करती है। फैंस भी अपने चहेते सितारों से जुड़ी हर अपडेट पाना चाहते हैं। सोशल मीडिया की आमद ने सिने सितारों और प्रशंसकों के बीच की दूरियों को काफी हद तक मिटा दिया है। सितारे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अपनी फिल्मी और निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारियां साझा करते नजर आते हैं। फैंस भी टकटकी लगाए सितारों की सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर रखते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए 'फोटोज ऑफ द डे' में जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी बोल्डनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपनी फिटनेस का बेहद ख्याल रखती हैं, यही वजह है कि इस उम्र में भी वह बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। मलाइका अरोड़ा ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें एक्ट्रेस हाई स्लिट ड्रेस पहने नजर आ रहीं हैं। फोटोज में मलाइका काफी ग्लैमरस लग रही हैं।
अभिनेत्री सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज उन्होंने अपनी दादी निर्मल कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनके साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे दादी।' एक तस्वीर में निर्मल कपूर सोनम के साथ नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह सोनम कपूर के बेटे वायु को गोद में लिए नजर आ रही हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी डांस वीडियो, फोटोज और रील्स फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। आज भी रानी ने फैंस को तोहफा दिया है। उन्होंने यह शानदार रील शेयर की है।
टीवी शो 'कहीं तो होगा' से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आमना शरीफ भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टाइलिश लुक में तस्वीरें साझा की हैं। ब्लैक कलर के आउटफिट में आमना का लुक जबरदस्त लग रहा है।