भोजपुरी सिनेमा और इसके स्टार्स की फैन फॉलोइंग इन दिनों कुछ ज्यादा ही देखने को मिलती है। पवन सिंह (Pawan Singh), खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav), निरहुआ जैसे कलाकार भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में पावर स्टार के नाम से जाने जाते हैं। उनके भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Geet 2020) आते ही धमाल मचा देते हैं। इतना ही नहीं फैंस इनकी हर एक बात जानना चाहते हैं चाहे वो उनकी फिल्म से जुड़ी हो या फिर पर्सनल लाइफ से। आइए आज जानते हैं भोजपुरी के इन टॉप एक्टर्स की पत्नियों के बारे में....
ये हैं भोजपुरी के सुपरस्टार्स की पत्नियां, शादी के इतने साल बाद भी रहती हैं लाइमलाइट से दूर
रवि किशन और प्रीति
रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति किशन है। रवि अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं। रवि किशन की एक बेटी फिल्मों में डेब्यू भी कर चुकी है। साल 1969 में मुंबई के सातांक्रूज इलाके में जन्मे रवि किशन अब गोरखपुर से सांसद हैं। रवि किशन दूसरे अभिनेताओं की तरह महज भोजपुरी सिनेमा के उत्पाद बनकर नहीं रहे बल्कि उन्होंने मुख्यधारा के हिंदी सिनेमा के एक मशहूर और समर्थ अभिनेता के रूप में नाम कमाया और कमा भी रहे हैं।
खेसारी लाल यादव और चंदा
भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं। खेसारी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से की थी। खेसारी की पत्नी का नाम चंदा देवी है।खेसारी लाल यादव ने साल साल 2006 में चंदा से शादी की थी। खेसारी लाल के 2 बच्चे भी हैं। खेसारी लाल यादव की पत्नी हाउस वाइफ हैं।
पवन सिंह और ज्योति
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह की दो शादियां हुई हैं। पवन ने पहली शादी साल 2014 में नीलम से की थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति सिंह से 2018 में की थी। ज्योति संग उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। पवन सिंह सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
निरहुआ और मंशा
वैसे तो फैंस आम्रपाली दुबे को ही निरहुआ की पत्नी समझते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। दोनों सिर्फ फिल्मों में ही पति पत्नी का किरदार निभाते हैं। निरहुआ की पत्नी का नाम मंशा है। मंशा के साथ निरहुआ ने साल 2000 में शादी की थी। दोनों के बच्चे भी हैं। 2003 में दिनेश लाल यादव का म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ आया। इस एल्बम ने इतनी लोकप्रियता हासिल की कि दिनेश लाल यादव के नाम के साथ ‘निरहुआ’ जुड़ गया। निरहुआ अब भाजपा के नेता भी हैं।