फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-पाक बॉर्डर पर बने सिनेमाहॉल पर क्यों लगा ताला? पाकिस्तानी की पहली पसंद था 'राजा टॉकीज'

Tue, 03 Sep 2019 06:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 03 Sep 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
Pakistan audience favorite Theater Raja Talkies aka Dhani Ram Theater has shut down
Raja Talkies - फोटो : social media
फिरोजपुर के सबसे पुरानी और पाकिस्तानी दर्शकों के सबसे मनपसंद सिनेमाहॉल धनी राम थियेटर बंद हो गया है। इस सिनेमाहॉल को राजा टॉकीज के नाम से जाना जाता था। ये सिनेमाहॉल साल 1930 में बना था। भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर से सटे फिरोजपुर शहर में बने राजा टॉकीज में पाकिस्तानी दर्शक फिल्में देखना काफी पसंद करते थे। 
Pakistan audience favorite Theater Raja Talkies aka Dhani Ram Theater has shut down
Raja Talkies - फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट द ट्रिब्यून की खबर के अनुसार राजा टॉकीज को काफी समय से बढ़ते टैक्स और मल्टीप्लेक्स के दौर में चला पाना मुश्किल हो गया था, जिसके चलते इस सिनेमाहॉल को बंद करना पड़ा है। राजा टॉकीज के मालिकों के अनुसार लगातार घटती दर्शकों की संख्या और देखभाल के लिए बढ़ते खर्च को देखते हुए इसे बंद करने का फैसला किया है। 
Pakistan audience favorite Theater Raja Talkies aka Dhani Ram Theater has shut down
Raja Talkies - फोटो : social media
राजा टॉकीज के मालिकों में से एक सुभाष कालिया ने कहा, 'शहर में ज्यादातर मल्टीप्लेक्स में बन चुके हैं। ऐसे में बॉर्डर से सटे इस शहर में सिनेमाघर का बहुत ज्यादा स्कोप नहीं है और इसलिए हमने राजा टॉकीज को बंद करने का फैसला किया है'। गौरतलब है कि एक जमाने में हुसैनीवाला चेक पोस्ट पर भारत-पाकिस्तान का व्यापार होता था, व्यापार के लेन-देन के दौरान पाकिस्तान के कई व्यापारी यहां रुकते और राजा टॉकीज में भारतीय फिल्में देखना पसंद करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan audience favorite Theater Raja Talkies aka Dhani Ram Theater has shut down
Raja Talkies - फोटो : social media
खबर के अनुसार साल 1971 के लड़ाई के बाद हुसैनीवाला चेक पोस्ट बंद कर दिया गया था, लेकिन पाकिस्तानी दर्शकों के बीच ये सिनेमाहॉल शुरू के ही लोकप्रिय रहा था। वहीं राजा टॉकीज के अलावा तीन और सिनेमाघर जोशी पैलेस, शिमला टॉकीज और अमर टॉकीज भी काफी मशहूर थे। ये तीनों भी  राजा टॉकीज के साथ बंद कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Pakistan audience favorite Theater Raja Talkies aka Dhani Ram Theater has shut down
Chitra Cinema - फोटो : twitter
गौरतलब है कि कपूर खानदान की धरोहर 'आर के स्टूडियो' के बिकने के बाद बीते दिनों एक सिनेमाहॉल पर ताला लग गया। चित्रा सिनेमाघर के नाम से मशहूर और मुंबई के दादर पूर्व में स्थित इस सिनेमाहॉल को हाल ही में बंद कर दिया गया है। 70 साल पहले इस सिंगल स्क्रीन थियेटर की शुरुआत हुई थी लेकिन अब कारोबार ठीक न होने की वजह से सिनेमाहॉल के मालिक ने इसे बंद करने का फैसला लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed