{"_id":"5a51b8c94f1c1b37198b5581","slug":"padmavati-can-be-released-with-pad-man-akshay-says-i-have-no-idea-about-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' की रिलीज डेट 'फाइनल' होते ही बॉलीवुड में खलबली, PADMAN ने दिया बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावती' की रिलीज डेट 'फाइनल' होते ही बॉलीवुड में खलबली, PADMAN ने दिया बयान
Sun, 07 Jan 2018 11:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज डेट सामने आते ही ये फिल्म अब बॉलीवुड के लिए परेशानी का सबब बन गई है। इतना ही नहीं फिल्म के रिलीज डेट को लेकर अभी बात ही चल रही थी कि बॉलीवुड के 'पैड मैन' यानी अक्षय कुमार सहित कई फिल्म निर्माताओं के हाथ-पैर फूल गए हैं।
2 of 5
बताया जा रहा है कि 'पद्मावती' के निर्माता संजय लीला भंसाली ने 'पद्मावती' को 25 जनवरी को रिलीज करने का मन बनाया है। इसके लिए भंसाली ने अपने सारे वितरकों को गुरुवार की रात संदेश भेजा है और ये जानने की कोशिश की है कि अगर फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होती है तो वे इसके लिए कितना तैयार हैं।
3 of 5
पद्मावती की इस नई रिलीज डेट की खबर से हिंदी सिनेमा में रात से ही खलबली मची हुई है। अक्षय कुमार अपनी फिल्म पैडमैन को अब 25 जनवरी को रिलीज करने की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं, 26 जनवरी को रिलीज होने वाली नीरज पांडे की फिल्म अय्यारी को लेकर भी इसके फिल्म निर्माता हालात की समीक्षा में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अगर 'पद्मावती' 25 तारीख को रिलीज होती है तो उसका सामना अक्षय की 'पैडमैन' से होगा। इस बारे में जब अक्षय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता है कि 'पद्मावती' उनकी फिल्म के साथ रिलीज हो रही है या नहीं। अक्षय ने कहा है कि मुझे इस बारे में कोई खबर नहीं है कि क्या चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार के मुताबिक, हमें अभी तक यही पता है कि 25 जनवरी को 'पैनमैन' रिलीज हो रही है। फिलहाल अभी 'पद्मावती' की टीम ने रिलीज डेट को लेकर अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है। मगर अगर ये फिल्म पैनमैन के साथ रिलीज होती है बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्म के बीच बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।