'पद्मावत' की जबरदस्त सक्सेस के बाद दीपिका पादुकोण अपना नया प्रोजेक्ट शुरू करने वाली थीं। क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के बैनर में बनने वाली इस फिल्म में इरफान खान भी थे। लेकिन दीपिका और इरफान की बीमारी की वजह से इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई।
'पद्मावत' की सक्सेस ने दीपिका को दिया सबसे बड़ा दर्द, कई महीनों तक नहीं करेंगी कोई फिल्म
जी हां, हाल ही में इरफान खान ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी हो गई है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण को भी बैक पेन की शिकायत है। इसके चलते डॉक्टर्स ने उन्हें 3-4 महीने तक काम ना करने की सलाह दी है।
adorable(& not so little)on set buddy!😍😍😍
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
दीपिका ने 'पद्मावत' के लिए करीब एक साल तक शूटिंग की। इसका असर उनकी सेहत पर हुआ। खबरों के मुताबिक, दीपिका की नई फिल्म का नाम 'रानी' है। इरफान और दीपिका 'पीकू' के बाद दूसरी बार साथ काम करेंगे।
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
फिलहाल फिल्म की शूटिंग 4 महीने तक टल गई है। बता दें कि इरफान खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर बीमारी के बारे में बताते हुए लिखा था कि पिछले 15 दिन मेरे लिए रहस्य बन गए। अचानक उन्हें एक गंभीर बीमारी हो गई।
— Irrfan (@irrfank) March 5, 2018
इरफान ने कहा कि उनके फैंस कोई कयास ना लगाएं। फाइनल रिपोर्ट आने पर वो खुद सबको बताएंगे। बता दें कि 'ब्लैकमेल' के डायरेक्टर अभिनय देव ने कहा कि शूटिंग के दौरान इरफान ने अपनी बीमारी के बारे में उन्हें पता नहीं चलने दिया।