मशूहर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के पिता का 18 नवंबर को निधन हो गया था। मनीष के पिता लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। मनीष के पिता के निधन के बाद लगातार उनके घर पर फिल्मी हस्तियां उन्हें सांत्वना देने पहुंच रही हैं। मनीष की करीबी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल भी बेटी नीसा संग उनसे मिलने उनके घर पहुंचीं। बेटी के साथ काजोल की तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल होते ही नीसा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। नीसा को उनके स्किन टोन के लिए ट्रोल किया जा रहा है।
मंदिर में क्रॉप टॉप पहनने के बाद अब इस वजह से ट्रोल हुईं नीसा देवगन, यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा- 'नीसा का ट्रीटमेंट शुरू हो गया है।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट करवा ले कोई भी, बस पैसा चाहिए।' तीसरे यूजर ने लिखा- 'इसका पहले रंग गहरा था अब गोरा कैसे हो गया?' चौथे यूजर ने लिखा- 'मीडिया खुश होगी क्योंकि नीसा अब रंग फेयर एंड लवली हो रही है।' पांचवें यूजर ने लिखा- 'वो लोग चाहते हैं कि नीसा की सर्जरी और व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट के बारे में किसी को पता ना चले।'
तस्वीरों में नीसा ने नीले रंग के ट्राउजर के साथ काले रंग का टॉप पहना हुआ है। जबकि काजोल ने सफेद रंग का कुर्ता पहना है। हालांकि यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब नीसा ट्रोलर्स के निशाने पर आई हों। इससे पहले भी नीसा को कपड़े और मेकअप को लेकर ट्रोल कर चुके हैं। हाल ही में मंदिर में पहने गए कपड़ों को लेकर नीसा ट्रोलर्स के निशाने पर आई थीं।
दरअसल, नीसा मुंबई में पिता अजय देवगन के साथ मंदिर के बाहर नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने जो कपड़े पहन रखे थे वो कुछ लोगों को पसंद नहीं आए और उन्होंने नीसा का ट्रोल करना शुरु कर दिया था। तस्वीरों में नीसा ने पीले रंग का क्रॉप टॉप और ट्राउजर पहना हुआ था। एक यूजर ने लिखा था- 'इन बच्चों को बिल्कुल समझ नहीं कि कि मंदिर में किस तरह जाएं?' वहीं दूसरे ने पूछा- 'मंदिर में भी पूरा फैशन चाहिए इन्हें।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'अगर मैं ऐसे कपड़े पहनकर मंदिर जाता तो मेरे पिताजी मुझे थप्पड़ मार देते।'
नीसा को ट्रोल किए जाने पर अजय देवगन पहले भी बयान दे चुके हैं। एक इंटरव्यू में अजय ने कहा था, 'वो सिर्फ 14 साल की है। लोग ये भूल जाते हैं और कुछ भी बकवास करते हैं। मैं फोटोग्राफर से यही कहूंगा कि वे स्टारकिड को अकेला छोड़ दें। पैरेंट्स के फेमस होने का हर्जाना बच्चे क्यों भुगतें। बच्चों को स्पेस चाहिए होता है। वो हर समय तैयार होकर नहीं रह सकते हैं।'
यह भी पढ़ें- नेपोटिज्म के बाद फीस को लेकर भड़कीं तापसी, बोलीं- 'हीरो की तुलना में पांच फीसदी ही मिलता है'