अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन अपना 19वां जन्मदिन मना रही हैं। नीसा फिल्मों से तो अभी दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं है। कई स्टार किड्स की तरह नीसा का फिलहाल फिल्मों में एंट्री करने का कोई इरादा नहीं है। इस बात का खुलासा खुद उनके पिता अजय देवगन ने किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्मों में काम करने को लेकर वह उत्साहित नहीं हैं। हालांकि, उन्हें मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में रैंप वॉक करते देखा जा चुका है।
2 of 4
नीसा देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
स्विट्जरलैंड में कर रही हैं पढ़ाई
19 साल की नीसा अपनी पढ़ाई स्विट्जरलैंड से पूरी कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने सिंगापुर में 3 साल तक पढ़ाई की है। नीसा को एक्टिंग की दुनिया से कोई खास लगाव नहीं है। वह दुनिया की सबसे अच्छी शेफ बनना चाहती हैं। उनकी मां काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि नीसा को कुकिंग बहुत पसंद है। नीसा पढ़ाई के साथ-साथ एक अच्छी स्विमर भी हैं।
3 of 4
नीसा देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
कई बार हो चुकी हैं ट्रोल
स्टार किड होने की वजह से वह कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। हाल ही में उन्हें एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करने के लिए कहते रहे लेकिन उन्होंने सबको इग्नोर करके कार का दरवाजा बंद कर लिया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आने के बाद तेजी से वायरल होने लगा और लोग नीसा को खूब खरी-खोटी सुनाने लगे। यह पहला मौका नहीं था जब उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था इससे पहले भी वह कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं।
4 of 4
नीसा देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले नीसा को उनके कपड़ों की वजह से ट्रोल किया जा रहा था। इस बीच अजय देवगन उनके बचाव में खड़े हो गए और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। अजय कई बार ट्रोलिंग को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि ट्रोलिंग से केवल नीसा ही नहीं बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है। नीसा अभी छोटी है और मुझे लगता है कि लोग अपनी गरिमा भूलकर कुछ भी कह देते हैं।