साउथ फिल्मों की अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला नौ दिसंबर को शादी रचाने जा रही हैं। निहारिका अपने ब्वॉयफ्रेंड चैतन्य जोनालगद्दा संग सात फेरे लेंगी। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से उनकी प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें छाई हुई हैं। मंगलवार को निहारिका की संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने माने कलाकार पहुंचे।
अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, मंगेतर संग स्टेज पर किया डांस
संगीत सेरेमनी के दौरान निहारिका और चैतन्य ने स्टेज पर डांस किया। दोनों ने संगीत की थाप पर अपने खूबसूरत डांस से समां बांध दिया। चैतन्य भी निहारिका के हर डांस स्टेप्स पर बखूबी साथ दे रहे थे। निहारिका की शादी राजस्थान के उदयपुर में उदय विलास पैलेस में होगी। चैतन्य पेशे से बिजनेसमैन हैं।
View this post on Instagram
लुक्स की बात करें तो निहारिका ने डार्क ग्रीन रंग का गाउन पहना जो उन पर खूब फब रहा था। इसके साथ उन्होंने गोल्ड की ईयरिंग्स कैरी की और बालों को खुला छोड़ रखा था। वहीं चैतन्य ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे थे। अभिनेता राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम पर संगीत समारोह की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।
View this post on Instagram
निहारिका की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। अतिथि सूची में निहारिका के कजिन राम चरण भी हैं। इसके अलावा अल्लू अर्जुन और अल्लू सीरीश भी उनके कजिन लगते हैं। बता दें कि निहारिका अभिनेता-निर्माता नागेंद्र बाबू की बेटी हैं और तेलुगु स्टार वरुण तेज की बहन हैं। निहारिका सुपरस्टार चिरंजीवी और पवन कल्याण (नागेंद्र बाबू के भाई) की भतीजी लगती हैं।
गौरतलब है कि निहारिका की सगाई की रस्म अगस्त में हैदराबाद के एक होटल में की गई। कोरोना काल को देखते हुए छोटा फंक्शन रखा गया जिसमें परिवार के सदस्य ही शामिल थे। उस समय चिरंजीवी, राम चरण, अल्लू अर्जुन और साई धरम तेज सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सगाई समारोह का हिस्सा बने थे।