निक जोनस का जन्मदिन 16 सितंबर को होता है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से बीते साल 2 दिसंबर को शादी की। निक-प्रियंका की शाही शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई। शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज दोनों से ही हुई। प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति निक जोनस का इन 8 एक्ट्रेस से अफेयर रह चुका है...आइए जानते हैं इनके बारे में...
2 of 10
Priyanka Chopra, Nick Jonas
- फोटो : social media
सबसे पहले बात करेंगे प्रियंका चोपड़ा संग अफेयर की। निक एक मशहूर अमेरिकी गायक-गीतकार और एक्टर हैं और प्रियंका की मुलाकात क्वांटिको के ही सेट पर हुई थी। दोनों के डेट करने की खबरें जोरों पर थीं। इसके बाद प्रियंका, निक को अपने साथ भारत ले आईं जहां दोनों को हाथ में हाथ डाले देखा गया। दोनों मुंबई की सड़कों पर भी साथ नजर आए थे।
3 of 10
मिली सायरस
- फोटो : file photo
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस मिली सायरस निक की पहली गर्लफ्रेंड थीं। साल 2006 में दोनों ने एक-दूजे को डेट करना शुरू कर दिया था। उस समय निक की उम्र केवल 13 साल थी। दोनों की पहली मुलाकात एक चैरिटी इवेंट में हुई थी। बता दें कि मिली का पॉपस्टार जस्टिन बीबर के साथ भी नाम जुड़ा था।
4 of 10
selena gomez
- फोटो : file photo
मिली से दो साल बाद ही निक का ब्रेकअप हो गया और साल 2008 में निक की मुलाकात सेलेना गोमेज से हुई। सेलेना भी एक एक्ट्रेस हैं। लेकिन कुछ महीने के भीतर ही साल 2009 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। बता दें कि सेलेना का अफेयर जस्टिन बीबर से रह चुका है। जस्टिन पर सेलेना को प्रेग्नेंट करने का भी आरोप लगा था।
5 of 10
delta goodrem with nick jones
- फोटो : file photo
वहीं, साल 2012 में निक ने डेल्टा गुड्रेम को डेट करना शुरू कर दिया। डेल्टा गुड्रेम से भी निक की ज्यादा नहीं पट पाई और इस तरह निक का तीसरा अफेयर भी ज्यादा लंबा ना टिक सका।