निर्देशक राज शांडिल्य की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' आयुष्मान के करियर की पहली ऐसी फिल्म है जिसने ओपनिंग डे पर दहाई के अंकों में कलेक्शन किया। फिल्म में आयुष्मान एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं जो पूजा नाम की लड़की बन फोन पर पुरुषों से बातें करते हैं। इसमें उनके साथ नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में हैं। दर्शकों के लिए आयुष्मान का ये अवतार नया है ऐसे मे फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
2 of 5
dream girl
- फोटो : social media
वीकेंड पर फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 'ड्रीम गर्ल' ने पहले दिन शुक्रवार को 10.05 करोड़, शनिवार को 16.42 करोड़ और रविवार को 18.10 करोड़ जुटा लिए हैं। इस तरह फिल्म ने तीन में कुल 44.57 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
3 of 5
Section 375
- फोटो : social media
'ड्रीम गर्ल' के साथ फिल्म 'सेक्शन 375' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा और अक्षय खन्ना वकील के किरदार में हैं। फिल्म सेक्शन 375 की कहानी यौन दुष्कर्म के आरोपी के कोर्ट ट्रायल पर आधारित है। फिल्म को अजय बहल ने निर्देशित किया है। इसमें राहुल भट्ट और मीरा चोपड़ा भी अहम किरादरों में हैं।
4 of 5
Section 375
- फोटो : social media
'सेक्शन 375' ने शुक्रवार को 1.45 करोड़ और शनिवार को 3.07 करोड़ का बिजनेस किया। शनिवार तक फिल्म ने कुल 4.52 करोड़ जुटा लिए थे। अभी रविवार केे आधिकारिक आंकड़े नहीं आए हैं। अनुमान है कि इसका कलेक्शन 5 करोड़ के आस-पास जा सकता है।
5 of 5
Chhichhore film
- फोटो : file photo
वहीं 6 सितंबर को रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' की बात करे तो फिल्म ने अब तक शानदार कमाई की है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 5.34 करोड़, शनिवार को 9.42 करोड़ और रविवार को करीब 8 करोड़ जुटाने में कामयाब रही। इस तरह फिल्म ने अब तक 98 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जल्द ही यह 100 करोड़ के क्लब मे शामिल हो जाएगी। कॉलेज लाइफ पर आधारित फिल्म 'छिछोरे' को लेकर युवाओं के बीच खासा क्रेज देखने को मिला। इसका निर्देशन नितेश तिवारी किया है।
आयुष्मान ने बयां किया स्ट्रगल के दिनों का दर्द, डिप्रेशन में चली गई थीं नुसरत भरूचा