{"_id":"61d03ef07196b133187fa810","slug":"new-year-2022-sonam-kapoor-welcomed-the-new-year-in-a-romantic-way-shared-pictures-with-husband-anand-ahuja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2022: सोनम कपूर ने रोमांटिक अंदाज में किया नए साल का स्वागत, पति आनंद आहूजा संग शेयर कीं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
New Year 2022: सोनम कपूर ने रोमांटिक अंदाज में किया नए साल का स्वागत, पति आनंद आहूजा संग शेयर कीं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 01 Jan 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दुनियाभर में धूमधाम से नए साल का स्वागत किया गया। कोरोना के बीच लोगों ने साल 2022 की धमाकेदार शुरुआत की। हालांकि, महामारी के कारण नए साल का जश्न इस साल थोड़ा फीका रहा। लेकिन इसके बावजूद सभी ने अपने- अपने अंदाज में नए साल का जश्न मनाया। आम से खास सभी ने इस पल को जमकर एंजॉय किया। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी नए साल को अलग- अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। इसी बीच फिल्म की जानी- मानी अभिनेत्री और अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
अभिनेत्री ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ बड़े ही रोमांटिक अंदाज में नए साल की शुरुआत की। सोनम ने अपने पति आनंद को लिपलॉक कर अपना नया साल शुरू किया। अपने इस खास को पल एक्ट्रेस ने फैंस के साथ साझा भी किया है।
2 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, अभिनेत्री ने साल 2022 का अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सोनम ने पति आनंद आहूजा संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस और उनके पति काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। नए साल के इस खास मौके पर दोनों ब्लैक आउटफिट पहन रखा था।
शेयर की गई इन तस्वीरों को सोनम अपने पति को किस और फिर लिकलॉक करती दिखाई दीं। इसके साथ ही सोनम ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की भी कई फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में न्यू ईयर डेकोरेशन भी काफी खूबसूरत दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डीप ब्रालेट में सोनम कपूर का बोल्ड लुक वायरल
- फोटो : sonam kapoor instagram
इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस एक प्यारा सा नोट भी साझा किया। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्यार को हैप्पी न्यू ईयर। आप वह इंसान हैं जिनके साथ मैं हर साल नया साल मनाना चाहती हूं। 2022 में आप सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर और आनंद की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आते की लोग इसे लगातार लाइक कर रहे हैं। इस पोस्ट को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, अभिनेत्री के फैंस भी उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।