फिल्ममेकर करण जौहर का विवादों से पुराना नाता है। बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश और लोकप्रिय सितारों में से एक करण जौहर हमेशा खुलकर बात करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनका विवादों में घिरना भी जाहिर है। तो चलिए इसी कड़ी में उन पांच मौकों के बारे में बताते हैं जब करण जौहर को ट्रोल किया गया।
2 of 6
करण जौहर
- फोटो : instagram/karanjohar
साल 2015 में जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दे दी तो सोशल मीडिया पर करण जौहर को ट्रोल किया जाने लगा। करण इस मामले में चुप नहीं बैठे और करारा जवाब देते हुए लिखा- ‘यह बहुत दुखद है जब ट्विटर पर कुछ लोगों द्वारा एक सफल आंदोलन का मजाक उड़ाया जा रहा है। शर्म की बात है।‘
3 of 6
करण जौहर
- फोटो : instagram/karanjohar
करण जौहर और शाहरुख खान की दोस्ती इंडस्ट्री में जानी जाती है हालांकि बीच में दोनों के बीच विवाद की भी खबरें थीं। 2017 में करण जौहर ने स्वीकार किया कि उनके और शाहरुख खान के बीच कुछ दूरी थी लेकिन वे फिर से साथ आ गए। दोनों के मन में एक दूसरे के लिए बहुत प्यार और सम्मान है।
4 of 6
करण जौहर
- फोटो : instagram/karanjohar
बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर अक्सर निशाने पर रहते हैं। कॉफी विद करण शो में कंगना रणौत ने उन पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने वाला फिल्ममेकर बताया। दरअसल करण जौहर अपनी फिल्मों में स्टारकिड्स को लॉन्च करते रहे हैं। इसी वजह से वे सोशल मडिया पर निशाने पर रहते हैं।
5 of 6
करण जौहर
- फोटो : instagram/karanjohar
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक बार फिर से करण जौहर को ट्रोल किया जाने लगा। सुशांत की मौत के बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि बॉलीवुड में गुटबाजी और भाई भतीजावाद की वजह से सुशांत परेशान हो गए थे। कहा जाने लगा कि करण जौहर और आदित्य चोपड़ा सुशांत सिंह राजपूत जैसे किसी आउटसाइडर की जगह स्टार किड्स को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में अभिनेता ने इन सबसे परेशान होकर खुदकुशी कर ली हालांकि ऐसी खबरें महज अफवाह साबित हुईं।