आने वाले शुक्रवार से नेटफ्लिक्स पर करण जौहर का शो ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ प्रसारित होने जा रहा है। मधुर भंडारकर का दावा है कि ये शीर्षक उनके पास पंजीकृत है और करण जौहर इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते। इस बीच सोशल मीडिया पर करण जौहर के एक और शो 'कॉफी विद करण' के खिलाफ मुहिम छिड़ गई है।
2 of 5
करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : instagram/karanjohar
14 जून को जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में मृत पाया गया, उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर सुशांत के प्रशंसक करण जौहर पर तरह तरह के आरोप लगाते रहे हैं।
3 of 5
करण जौहर
- फोटो : instagram/karanjohar
सोशल मीडिया पर करण जौहर के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग से लेकर मुंबई पुलिस तक से करण जौहर से इस मामले में पूछताछ की मांग की जा चुकी है। अब उनके टॉक शो 'कॉफी विद करण' को बंद करवाने की मांग उठ रही है।
4 of 5
कॉफी विद करण
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर लोग आरोप लगा रहे हैं कि करण के इस शो को बंद करवा देना चाहिए। इसके लिए इंटरनेट उपभोक्ता ऑनलाइन याचिकाएं भी दायर कर रहे हैं। इस शो के अलावा वह करण की फिल्मों का भी बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि करण की फिल्मों में विवाद के अलावा और कुछ नहीं होता।
5 of 5
मधुर भंडारकर, करण जौहर
- फोटो : Twitter/Instagram
उधर, फिलहाल करण एक और मामले में अटक गए हैं। फिल्म निर्माता और निर्देशक मधुर भंडारकर ने करण जौहर की शिकायत इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन यानी इम्पा से की है। उन्होंने करण पर आरोप लगाया है कि करण ने 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' वेब सीरीज के लिए मधुर का शीर्षक 'बॉलीवुड वाइव्स' हड़प लिया है।