बॉलीवुड सितारों का आज के समय मे सोशल मीडिया पर ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। कभी अपने कमेंट्स के चलते तो कभी किसी तस्वीर को लेकर ही बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा आलोचना के शिकार हो जाते हैं। अभिनेत्री नेहा धूपिया बॉलीवुड की सबसे ज्यादा ट्रोलिंग का शिकार होने वाली हस्तियों में से एक हैं। नेहा ने अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि रियलिटी शो 'रोडीज 'के दौरान उनकी कही गई बातों के लिए आज भी लोग उन पर निशाना साधते हैं।
2 of 6
नेहा धूपिया
- फोटो : Instagram
'रोडीज' में नेहा धूपिया ने औरतों के साथ होने वाली हिंसा के खिलाफ अपनी बात रखी थी। उन्होंने एक प्रतियोगी को जवाब देते हुए कहा था कि, 'ये लड़की की इच्छा है कि वो एक लड़के के साथ घूमना चाहती है या 5 लड़कों के साथ। इसके लिए उस पर हाथ उठाना गलत है'। नेहा के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।
3 of 6
नेहा धूपिया
- फोटो : Instagram
अपने इस अनुभव के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा कि, 'ये बात हैरान करती है कि लोग कितनी आसानी से किसी को ऑनलाइन धमकी दे देते हैं या खराब बातें बोल देते हैं। मुझे ये समझ नहीं आता कि ट्रोलर्स कैसे किसी दूसरी की पत्नी और बेटी को ऑनलाइन गाली देते हैं और फिर अपने परिवार के साथ आराम से खाना खाते हैं'।
4 of 6
नेहा धूपिया
- फोटो : instagram/nehadhupia
आगे नेहा ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि मैं इन सारी बातों को अपने तरीके से संभालती हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता ये सही है। अगर इसे बड़े तौर पर देखें तो ये एक तरह का भावनात्मक शोषण है जो कि सही नहीं है'। 'रोडीज रिवोल्यूशन' की बात करते हुए एक इंटरव्यू में नेहा ने कहा कि, 'उस शो की हर बात मुझे पसंद है। शो को रोडीज रिवोल्यूशन नाम दिया गया जहां आप कुछ बड़े बदलाव लाने के बारे में सोचते हैं'।
नेहा ने कहा कि, 'टीवी पर काम करते समय आप कई बार ऐसी बातें बोल जाते हैं जिसके बारे में आप दृढ़ता से महसूस करते हैं और फिर इस तरह की एक घटना हो जाती है जैसी मेरे साथ हुई। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैंने जो बात कही थी उसका सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा ही लाइमलाइट में आ गया जबकि मेरी पूरी बात ये थी कि किसी भी सूरत में घरेलू हिंसा को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए। वहीं मेरी सिर्फ आधी बातों पर ही ध्यान दिया गया और इसके लिए मुझे ट्रोल किया गया।