साल 2020 में गुजरे अनोखे कलाकारों के जाने का गम अभी दिल से उतरा भी नहीं था कि साल 2021 की शुरूआत में ही एक दुख भरी खबर सामने आ गई। भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया । वह 80 साल के थे। नरेंद्र चंचल पिछले तीन महीने से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। नरेंद्र चंचल ने बहुत से भजन और हिंदी फिल्म में गीत गाए थे। उनके गीत के बिना हर दुर्गा पूजा अधूरी होती थी।
2 of 10
नरेंद्र चंचल
- फोटो : File Photo
नरेंद्र चंचल ने बचपन से ही अपनी मां कैलाशवती को मातारानी के भजन गाते हुए सुना। इसी वजह से उनकी रुचि भी गायकी में बढ़ी। उनके शरारती स्वभाव और चंचलता की वजह से उनके शिक्षक उन्हें 'चंचल' कहकर बुलाते थे। बाद में नरेंद्र ने अपने नाम के साथ हमेशा के लिए चंचल जोड़ लिया।
3 of 10
नरेंद्र चंचल
- फोटो : फाइल
नरेंद्र चंचल ने भजन के साथ-साथ बॉलीवुड में भी कई गाने गाए थे। उनका भजन तुने मुझे बुलाया शेरावालिये.....आज भी लोगों के दिल दिमाग में बसा हुआ है। उनके भजन और गाने कुछ ऐसे थे कि उन्हें भजन सम्राट की उपाधि दी गई थी।
4 of 10
बॉबी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नरेंद्र चंचल ने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में गाने गाए थे। ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की सुपरहिट फिल्म बॉबी में नरेंद्र चंचल ने पहली बार फिल्मी गाना गाया था। इस गाने का नाम था 'बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो.....'। इस गाने ने लोगों का मन मोह लिया था।
5 of 10
Benaam
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
इस गाने के बाद चंचल ने बेनाम फिल्म का गाना 'मैं बेनाम हो गया' गाया था जो कि जबरदस्त हिट हुआ था। नरेंद्र चंचल का भजन 'भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अंबे' भी बहुत प्रसिद्ध हुआ था। इसके अलावा महेंद्र कपूर के साथ गाया उनका गाना 'आजा मां तैनू आंखिया' उदिक दियां आज भी लोगों की जुबान पर है।