भोजपुरी सिनेमा की हसीन अदाकारा नम्रता मल्ला आए दिन अपने बोल्ड लुक्स और डांस वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनका हॉट और सिजलिंग अवतार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका अदाएं देखने लायक हैं। उनका यह वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडया पर वायरल हो गया है।
Bhojpuri : नम्रता मल्ला ने ट्वर्क कर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, कातिलाना अदाएं देख फैंस हुए दीवाने
दरअसल, नम्रता मल्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डांस करने के साथ ही ट्वर्क भी करती नजर आ रही हैं। अपने इस वायरल वीडियो में उन्हेंने पिंक कलर की बिकनी के साथ व्हाइट शॉर्ट्स पहने हुए हैं। कर्ली बन और मिनिमल मेकअप के साथ इस लुक में नम्रता बेहद हॉट लग रही हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
भोजपुरी सिनेमा में अपनी हॉटनेस का तड़का लगाने वाली नम्रता की दिन ब दिन फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है। ये पहली बार नहीं है कि नम्रता मल्ला ने अपने डांस से इंटरनेट पर आग लगा दी है। वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने डांसिंग वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो कुछ ही देर में वायरल हो जाती हैं।
बता दें कि मॉडल, एक्ट्रेस और डांसर नम्रता मल्ला भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार खेसारी लाल के साथ एक म्यूजिक वीडियो 'दो घूंट' में काम कर चुकी हैं। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। खबरों के मुताबिक खेसारी लाल आगे भी नम्रता के साथ काम कर सकते हैं।