बिहार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई जांच का अभी कोई निष्कर्ष भले न आया हो, लेकिन परिजनों का दबाव बढ़ने पर मुंबई पुलिस ने बिहार के ही एक और अभिनेता की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बिहार के रहने वाले इस अभिनेता का शव भी संदिग्ध हालत में उसके घर से मिला था और उस समय उनकी महिला मित्र घर पर ही मौजूद थीं।
2 of 5
अक्षत उत्कर्ष
- फोटो : instagram/akshat_utkarsh
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले अक्षत उत्कर्ष चौधरी गंभीर हालत में मुंबई में अंधेरी पश्चिम में आरटीओ लेन के एक मकान से पुलिस को मिले थे। उन्हें तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें कूपर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। लेकिन, तब तक अक्षत का निधन हो गया। अक्षत के साथ रहने वाली उनकी महिला मित्र ने इस बारे में घरवालों को सूचना दी कि अक्षत ने आत्महत्या कर ली है।
3 of 5
अक्षत उत्कर्ष
- फोटो : instagram/akshat_utkarsh
अक्षत के परिजनों के मुताबिक ये पूरा मामला शुरू से ही संदिग्ध रहा। अक्षत की महिला मित्र ने अक्षत के ड्राइंग रूम में तौलिये से लटक जाने की बात कही थी। लेकिन एक लंबे चौड़े युवक के मोटे तौलिये से फांसी लगा लेने की बात घर वालों ने मानी नहीं। अक्षत के घरवाले शुरू से कहते रहे कि अक्षत की हत्या हुई है और मुंबई पुलिस इस बारे में सहयोग नहीं कर रही है।
4 of 5
अक्षत उत्कर्ष
- फोटो : instagram/akshat_utkarsh
मुंबई पुलिस के मुताबिक इस बारे में दर्ज एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट को अब हत्या के मामले में तब्दील कर लिया गया है। इस मामले में घरवालों ने कुछ और लोगों का भी हाथ होने का आरोप लगाया है। मामले की तफ्तीश अब इन्हीं आरोपों के अनुसार की जा रही है। अक्षत के चाचा विक्रम किशोर ने पुलिस को जानकारी दी है कि अक्षत अपनी दोस्त और संघर्षशील अभिनेत्री स्नेहा चौहान के साथ रहते थे। आकांक्षा दुबे नामक एक अभिनेत्री का नाम भी पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है। आकांक्षा और अक्षत ने एमबीए की पढ़ाई साथ में की थी।
5 of 5
अक्षत उत्कर्ष
- फोटो : instagram/akshat_utkarsh
अक्षत उत्कर्ष अरसे से अभिनेता बनने के लिए कोशिशें कर रहे थे, साथ में वह एक निजी कंपनी में नौकरी भी करते थे। अक्षत को भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल की फिल्म 'लिट्टी चोखा' में काम मिला था और वह फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर चुके थे। पुलिस अब तक ये मान कर चल रही थी कि आर्थिक हालात ठीक न होने के चलते ही संभवत: अक्षत ने फांसी लगा ली।