मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर 'कौन बनेगा करोड़पति' में 'रामायण' के सवाल का जवाब न दे पाने को लेकर हाल ही में तंज कसा। अभिनेता ने अपने बयाने में कहा था कि 'रामायण' दोबारा शुरू हो गई है और वो सोनाक्षी जैसे लोगों की अपनी संस्कृति और इतिहास को जानने में मदद करेगा। अब इस मामले पर सोनाक्षी के पिता और बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता और राजनीति से जुड़े शत्रुघ्न सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है।
2 of 5
shatrughan sinha
- फोटो : file photo
खास बात है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बयान में मुकेश खन्ना का सीधे तौर पर नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारा साफ था। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक शत्रुघ्न ने कहा- 'मुझे लगता है कि कुछ लोगों को सोनाक्षी से दिक्कत है। उसने रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया तो क्या हुआ। पहली बात तो ये कि उस शख्स को किसने रामायण का एक्सपर्ट बनाया है? और किसने उन्हें हिंदू धर्म का गार्जियन बनाया है?'
3 of 5
Sonakshi Sinha
- फोटो : Social Media
अभिनेता ने आगे कहा- 'मुझे अपने तीनों बच्चों पर गर्व है। सोनाक्षी अपने आप में ही एक स्टार है। मुझे उसका करियर बनाने में मदद नहीं करनी पड़ी। वह एक ऐसी बेटी है, जिस पर हर पिता को गर्व होगा। अगर रामायण के सवाल का जवाब सोनाक्षी नहीं दे पाईं तो इसका मतलब यह नहीं कि वे एक अच्छी हिंदू नहीं है। उसे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं। मुझे लगता है कि वह अपने आप में सक्षम हैं।'
4 of 5
Mukesh Khanna
- फोटो : Social Media
एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा था- 'सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को रामायण और महाभारत देखनी चाहिए जिन्हें हमारी पौराणिक कथाओं के बारे में कुछ नहीं पता है। उनके जैसे लोगों को यह भी नहीं पता कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे।'
'नई पीढ़ी बहुत सारे उलझने हैं। टिकटॉक वीडियोज और पश्चिमी सभ्यता के कारण आज की पीढ़ी भारतीय संस्कारों से भटक गई है। इतिहास, पौराणिक कथाओं, आध्यात्म के लिए उनके पास समय नहीं है और ना ही वह इस ओर समय देना चाहते हैं।'
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जमीन पर अखबार बिछाकर सोते थे सुनील शेट्टी, अक्षय ने भी दिया था साथ