लॉकडाउन की वजह से बीते चार महीने से अबू धाबी में फंसी अभिनेत्री मौनी रॉय आखिरकार भारत लौट रही हैं। कोरोना वायरस की वजह से कई देशों में लॉकडाउन लगा है जिसकी वजह से एक देश से दूसरे देश जाने में मुश्किल हो रही है। लेकिन मौनी का अब स्वदेश लौटने का रास्ता साफ हो गया है।
चार महीने से अबू धाबी में फंसी थीं मौनी रॉय, भारत लौटने पर कर दी ये बड़ी चूक
मौनी रॉय अपने देश लौटने पर बहुत खुश हैं और अपनी इस खुशी को उन्होंने सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भारत लौटने की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की है। चार महीने बाद घर वापस लौटने की खुशी मौनी के चेहरे पर साफ झलक रही है।
मौनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वे मास्क और फेस कवर लगाए हुए हैं। वीडियो में उन्होंने तारीख और समय लिखा है और वे टाटा (Tata Bye Bye) करती नजर आ रही हैं। हालांकि मास्क पहनने के दौरान मौनी एक गलती भी कर गईं जिसके बाद फैंस ने उन्हें सलाह दी।
दरअसल मौनी ने फेस कवर के नीचे जो मास्क पहना हुआ था वो सिर्फ उनके मुंह तक था। इस मास्क ने उनकी नाक नहीं ढकी थी। इस बात को फैंस ने पकड़ लिया और इसे देखकर एक ने लिखा है, 'मास्क नाक पर डालो न...'
A post shared by mon (@imouniroy) on
बता दें कि मौनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म गोल्ड से की थी। मौनी ने कई सारे सीरियल में भी काम किया है लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान धारावाहिक नागिन से मिली। अब फिलहाल मौनी का सारा ध्यान फिल्मों की ही तरफ है।
सारा अली खान के घर भी पहुंचा कोरोना, जानिए किसकी रिपोर्ट आई पॉजिटिव