बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पॉपुलैरिटी का अंदाजा तो सभी को होता ही है। लेकिन इन सेलेब्स में सबसे ज्यादा विश्वसनीय कौन है ये सवाल सभी के मन में रहता है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) की ओर से टियारा (TIARA) रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण जैसी हस्तियों में से सबसे ज्यादा विश्वसनीय सेलिब्रिटी कौन है।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Twitter- @BombayBasanti
जारी की गई इस रिपोर्ट में अमिताभ बच्चन को 88.0 के टियारा स्कोर के साथ भारत की सबसे विश्वसनीय हस्तियों के रूप में वोट दिया गया है। अमिताभ बच्चन के बाद दूसरा नंबर अक्षय कुमार का है, जिनका स्कोर 86.8 रहा। वहीं बात करें महिला सेलिब्रिटीज की तो उसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 82.8 स्कोर के साथ सबसे विश्वसनीय महिला सेलिब्रिटी बन गई हैं।
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : instagram/kapilsharma
इस सर्वे में देश के 180 सेलेब्स को शामिल किया गया था, जिसमें 69 बॉलीवुड के और 67 टेलीविजन के 37 खेल और अन्य क्षेत्र के सात सेलिब्रिटी शामिल किए गए थे। अगर टीवी के सेलेब्स की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर कपिल शर्मा हैं, जिनका स्कोर 63.2 है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी का स्कोर 86.0 है, जो खेल जगत की हस्तियों में सबसे ऊपर हैं।
4 of 5
बॉलीवुड सेलेब्स
- फोटो : फाइल फो
बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) की ओर से TIARA रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में सेलेब्स के ब्रांड्स के रूप में सर्वे करवाया गया है, जिसमें पता चला है कि कौन सा सेलिब्रिटी सबसे ज्यादा विश्वसनीय ब्रांड के रूप में सामने आया है। इस रिसर्च में 23 शहरों के 60,000 लोगों ने हिस्सा लिया है और प्रत्येक सेलिब्रिटी को अंक दिए गए हैं।
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : पीटीआई
गौरतलब है कि इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स केस को लेकर भी कई सेलेब्स खबरों में रहे थे। वहीं दीपिका पादुकोण भी इस वजह से खूब चर्चा थीं। लेकिन तमाम विवादों के बावजूद दीपिका पादुकोण 82.8 स्कोर के साथ देश की सबसे विश्वसनीय महिला सेलिब्रिटी के रुप में उभरी हैं। बात करें दीपिका के वर्कफ्रंट की तो वो इन दिनों में गोवा में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 14: 'चंद्रमुखी चौटाला' के फैन हैं सलमान खान, कविता कौशिक की एंट्री के साथ ही बने फैनब्वॉय