फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nikkita Returns Phalke Award: मुंबई में अवॉर्ड कारोबार की रोचक कहानी, पढ़िए फाल्के पुरस्कारों का कच्चा चिट्ठा

Thu, 02 Mar 2023 12:03 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 02 Mar 2023 12:03 PM IST
विज्ञापन
more than half a dozen Dada Saheb Phalke awards in Mumbai dilip kumar Amitabh Bachchan nikkita Ghag
निकिता घाग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अंतरराष्ट्रीय मॉडल और अभिनेत्री निकिता घाग ने अपना दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड लौटाने का एलान करके मुंबई मनोरंजन जगत में जो हलचल मचाई है, वह थमने का नाम नहीं ले रही। देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय सिनेमा सम्मान दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से मिलते-जुलते नामों वाले पुरस्कारों का मुंबई में पूरा एक ऐसा सिस्टम बन चुका है, जिसमें भारतीय सिनेमा के दिग्गजों में शुमार दिलीप कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक शामिल हो चुके हैं। संगीतकार दिलीप सेन इसे दादा साहब फाल्के पुरस्कार को घर-घर पहुंचाने का मिशन मानते हैं तो कुछ आयोजक ऐसे भी हैं जो इस नाम के बूते विदेश तक में अपना कारोबार फैला चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि राष्ट्रीय सिनेमा सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से मिलते जुलते पुरस्कारों की शुरुआत कब और कैसे हुई और अब इस नाम का सहारा लेकर कितने पुरस्कार मुंबई में आयोजित होते हैं...

Trending Videos
more than half a dozen Dada Saheb Phalke awards in Mumbai dilip kumar Amitabh Bachchan nikkita Ghag
रणवीर सिंह-लारा दत्ता-धर्मेंद्र-रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

23 साल पहले हुई शुरुआत
दादा साहब फाल्के के नाम से सबसे पहले दादा साहब फाल्के अकादमी अवॉर्ड की शुरुआत अभिनेता चंद्रशेखर ने साल 2000 में की। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में चंद्रशेखर के पुत्र अशोक शेखर बताते हैं,  'मेरे पिता दादा साहब फाल्के अकादमी अवॉर्ड के संस्थापक थे और इस अवॉर्ड के ट्रस्टी थे जाने माने फिल्म वितरक संतोष सिंह जैन, जो अब नहीं रहे। दूसरे ट्रस्टियों में फिल्मिस्तान स्टूडियो की मालिक मीना जालान, जॉनी लीवर, मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल रहे हैं। अब तक यह अवॉर्ड इंडस्ट्री के 90 प्रतिशत लोगों को मिल चुका हैं, जिनमे दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, रणवीर सिंह जैसे सितारे शामिल हैं। इस साल भी दादा साहब के जन्मदिन 30 अप्रैल पर ये पुरस्कार आयोजित करने की योजना बन रही है।’

more than half a dozen Dada Saheb Phalke awards in Mumbai dilip kumar Amitabh Bachchan nikkita Ghag
तत्कालीन राष्ट्रपति से भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड ग्रहण करते हुए बिग बी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फाल्के पुरस्कार नंबर 2
दादा साहब फाल्के के जन्मदिन 30 अप्रैल ही फाल्के अवॉर्ड्स के एक और आयोजन की दावेदारी अशफाक खोपेकर की भी रही है। अशफाक के मुताबिक, 'पहले मैं भी दादा साहब फाल्के अकादमी अवॉर्ड के कमेटी में था। साल 2015 से हमने दादा साहब फाल्के फाउंडेशन के नाम से अपनी एक अलग संस्था बना ली। तब से हम लोग यह अवॉर्ड इसी नाम से हर साल करते आ रहे हैं। इस साल दादा साहब फाल्के के जन्मदिन पर दादा साहब फाल्के फाउंडेशन अवॉर्ड करने की तैयारी जारी है। इस अवॉर्ड समारोह से फिल्म इंडस्ट्री की 35 यूनियन के सदस्य जुड़े हुए हैं। हमारी कमेटी के सदस्य ही तय करते हैं कि अवॉर्ड किसे दिया जाना चाहिए। भारत सरकार की तरफ से मिलने वाला सम्मान तो सबको मिल नहीं सकता, इसलिए हमारी कोशिश यही रहती है कि सिनेमा के क्षेत्र में जिसका योगदान कुछ भी हो उसे सम्मानित किया जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
more than half a dozen Dada Saheb Phalke awards in Mumbai dilip kumar Amitabh Bachchan nikkita Ghag
दादा साहब फाल्के मेमोरियल फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फाल्के पुरस्कार नंबर 3
कभी संघर्षरत अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान बताने वाले अभिनेता कल्याणजी जाना की कहानी इन सबमें सबसे दिलचस्प है। कहते हैं कि उनका रहन सहन ही इन पुरस्कारों ने बदल दिया है। कल्याणजी ने साल 2019 में दादा साहब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड फिल्म इंटरनेशनल की शुरुआत की पिछले साल दिसंबर में इस समारोह का आयोजन दुबई में हुआ जिसमें अंकिता लोखंडे, कीकू शारदा, दर्शन कुमार जैसी फिल्म और टीवी जगत से जुड़ी कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। कल्याणजी जाना 15 मार्च को दुबई में ये समारोह फिर से करने की योजना पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
more than half a dozen Dada Saheb Phalke awards in Mumbai dilip kumar Amitabh Bachchan nikkita Ghag
गजेंद्र चौहान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फाल्के पुरस्कार नंबर 4
मुंबई में बंटने वाले फाल्के पुरस्कारों में अगला नाम आता है, लीजेंड दादा साहब फाल्के अवॉर्ड का। इसकी शुरुआत कृष्णा चौहान ने तीन साल पहले ही की है। इसी पुरस्कार को लेकर अभिनेता गजेंद्र चौहान सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल हुए थे। गजेंद्र ने इसे लेकर बाद में खूब सफाई भी दी कि उन्होंने अपने पुरस्कार में इसका पूरा नाम साफ साफ लिखा था। वह अब भी यही कहते हैं कि दादा साहब फाल्के के नाम पर होने वाला कोई भी अवॉर्ड नकली नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed