फिल्मों में बोल्ड सीन हों या एक्शन सीन स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुरूप सितारों को करने पड़ते हैं। कई बार कुछ सितारे कुछ दृश्यों को फिल्माते वक्त असहज महसूस करते हैं। ऐसे में को-स्टार्स का सपोर्ट बेहद कारगार साबित होता है। एक बार ऐसा ही कुछ हुआ था दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के साथ। फिल्म 'नमक हलाल' का फेसम गाना 'आज रपट जाए' तो खूब हिट हुआ। आज भी यह खूब सुना जाता है। मगर, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने को करने के बाद स्मिता पाटिल रात भर रोती रही थीं। तब अमिताभ बच्चन ने उन्हें समझाया। आखिर क्या थी स्मिता के रोने की वजह आइए जानते हैं...
2 of 4
स्मिता पाटिल-अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 1982 में आई फिल्म 'नमक हलाल' के गाने 'आज रपट जाए' में स्मिता पाटिल और अमिताभ बच्चन ने काफी रोमांटिक सीन दिए थे। लेकिन, इस गाने की शूटिंग के दौरान स्मिता पाटिल अचानक से फूट-फूटकर रोने लगीं। दरअसल, यह गाना फिल्माते हुए एक्ट्रेस काफी ज्यादा असहज थीं। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने किसी तरह उन्हें संभाला और समझाया।
Kajol: काजोल और बहन तनीषा ने मां तनुजा को गिफ्ट किया आलीशान बंगला, भावुक हुईं एक्ट्रेस
3 of 4
स्मिता पाटिल
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने की शूटिंग काफी मुश्किल रही थी। गाने को शूट करने के बाद स्मिता पाटिल रातभर रोती रही थीं। अगले दिन जब अमिताभ बच्चन को इस बारे में पता चला तो उन्होंने स्मिता पाटिल को समझाया कि फिल्म की स्क्रिप्ट की मांग थी और इसी वजह से यह गाना शूट करना पड़ा। अमिताभ बच्चन के समझाने पर स्मिता पाटिल समझ गईं और फिर उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की। एक्ट्रेस को यह विश्वास हो गया कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।
OTT This Week: 'भेड़िया' समेत इस हफ्ते रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में और वेब सीरीज, यहां देखें पूरी लिस्ट
4 of 4
स्मिता पाटिल-अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
यह गाना खूब हिट हुआ। ऐसा भी कहा जाता है कि इस फिल्म के दौरान स्मिता पाटिल और अमिताभ बच्चन के बीच काफी गहरी दोस्ती हो गई थी। एक बार एक बातचीत के दौरान बिग बी ने स्मिता पाटिल से जुड़ा एक किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा था कि 'फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान मेरे साथ जो हादसा हुआ था, उससे एक रात पहले ही स्मिता ने मुझे फोन करके बताया था कि मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा है। मैंने बुरा सपना देखा कि आपके साथ कुछ गलत होने वाला है।' अगले ही दिन अमिताभ बच्चन के साथ बुरा हादसा हुआ और उन्हें कई महीनों तक अस्पताल में रहना पड़ा।
Year Ender 2022: इस साल अलग अवतार में नजर आए ये सितारे, किसी ने की कॉमेडी तो किसी ने एक्शन में आजमाया हाथ