70 के दशक में भी फिल्मों में स्टंट पर काफी जोर दिया जाता था। स्टंट के साथ फिल्म में विलेन की भी बहुत अहमियत होती थी। बिना विलेन के फिल्म की कहानी अधूरी ही मानी जाती थी। उस दौर में एक ऐसा एक्टर बॉलीवुड में आया जिसने अपने स्टंट से बड़े-बड़े दिग्गजों को टक्कर दी थी। इस एक्टर का नाम था एम बी शेट्टी।
2 of 8
mb shetty
- फोटो : social media
दरअसल एम बी शेट्टी जो 70 के दशक में मशहूर विलेन रहे और आगे चलकर बॉलीवुड के मशहूर स्टंटमैन बने। बता दें कि एम बी शेट्टी मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के पिता थे। एम बी शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत फाइट इंस्ट्रक्टर के तौर पर की थी। इसके बाद वो एक्शन डायरेक्टर बने और फिर एक्टर।
3 of 8
mb shetty
- फोटो : social media
एम बी शेट्टी ने 1957 में एक्टिंग में अपने कदम रखे। उन्होंने 'द ग्रेट गैंबलर', 'त्रिशूल' 'डॉन', 'कसमें वादे' जैसी दर्जनों फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाया। एक्टिंग के अलावा एम बी शेट्टी ने कई फिल्मों में स्टंट कॉर्डिनेटर, फाइट कंपोजर, स्टंट कपोजर और स्टंट मास्टर के तौर पर काम किया।
4 of 8
mb shetty
- फोटो : mb shetty
इन फिल्मों में 'जब प्यार किसी से होता है (1961), 'कश्मीर की कली', 'सीता और गीता', 'डॉन' और 'द ग्रेट गैंबलर' जैसी फिल्में शामिल हैं। ऐसा कहा जाता है कि एम बी शेट्टी जैसा एक्टर और स्टंट मास्टर ना तो कभी हुआ और ना ही कभी होगा, वहीं सफलता के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की।
5 of 8
mb shetty
- फोटो : social media
एम बी शेट्टी पहले मुंबई के एक रेस्टोरेंट में वेटर के तौर पर काम करते थे। उनकी पढ़ाई में कोई दिलचस्पी नहीं थी जिसकी वजह से उनके पिता ने उन्हें मुंबई भेज दिया । ये सोचकर कि वहां वो कोई ना कोई काम सीखकर रोजी-रोटी कमा लेंगे।मुंबई आकर एम बी शेट्टी ने पहले वेटर का काम किया, लेकिन उसमें भी उनका मन नहीं लगा और उन्होंने बॉक्सिंग में एंट्री की।