हाल ही में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। नेता और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी फिल्म का खूब समर्थन कर रहे हैं। ये फिल्म हर दिन नया रिकॉर्ड कायम कर रही है। दर्शक भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि बहुत से लोगों ने इस फिल्म को प्रोपोगेंडा भी बताया है। अब तक देश की कई बड़ी हस्तियां इस फिल्म को देख चुकी हैं, लेकिन मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा ने अभी तक अपने ससुर की फिल्म नहीं देखी है।
The Kashmir Files: मिथुन चक्रवर्ती की बहू ने अब तक नहीं देखी अपने ससुर की फिल्म, कही ऐसी बात सुनकर हैरान हो जाएंगे आप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 23 Mar 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन