अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नूू और सोनाक्षी सिन्हा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'मिशन मंगल' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर जारी है। करीब एक महीने बाद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। 'मिशन मंगल' के साथ ही जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' आई। उसके बाद प्रभास-श्रद्धा की बिग बजट फिल्म 'साहो' रिलीज हुई। इसके बावजूद 'मिशन मंगल' के कलेक्शन में कोई फर्क देखने को नहीं मिला।
2 of 5
mission mangal
- फोटो : social media
15 अगस्त को रिलीज हुई 'मिशन मंगल' ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसे जगन शक्ति ने निर्देशित किया है जबकि आर बाल्की ने प्रोड्यूस किया है। दर्शकों और फिल्म समीक्षकों ने 'मिशन मंगल' की काफी तारीफ की है। फिल्म के विषय को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इसे टैक्स फ्री करने का एलान किया है।
3 of 5
Chhichhore
- फोटो : social media
सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' ने रिलीज के पहले हफ्ते शानदार कलेक्शन किया। फिल्म की हर दिन की कमाई को देखते हुए अनुमान है कि गुरुवार को 'छिछोरे' ने 7 करोड़ जुटा लिए हैं। इस तरह इसने एक हफ्ते में 65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
4 of 5
Chhichhore film poster
- फोटो : file photo
'छिछोरे' को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला। खासकर स्टूडेंट्स इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। 'छिछोरे' को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म 'छिछोरे' को तीन स्टार मिले हैं।
5 of 5
saaho
- फोटो : social media
प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' की बात करें तो गुरुवार को फिल्म की कमाई में बेहद गिरावट दर्ज हुई। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ के साथ कुल 136 करोड़ कमा लिए हैं। प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा इसमें नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'साहो' का निर्देशन सुजीत ने किया है।
अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इस राज्य में हुई टैक्स फ्री