{"_id":"5d7b2ce28ebc3e014c4b53b6","slug":"nick-jonas-says-i-love-you-to-wife-priyanka-chopra-from-the-stage-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां मधु के साथ खड़ीं प्रियंका चोपड़ा को भरी महफिल में कुछ ऐसा बोले निक, शरमा गईं देसी गर्ल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां मधु के साथ खड़ीं प्रियंका चोपड़ा को भरी महफिल में कुछ ऐसा बोले निक, शरमा गईं देसी गर्ल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं । दोनों को अक्सर साथ में एंजॉय करते देखा जाता है । विदेश से भी इस कपल की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं । हाल ही में निक जोनस एक मंच पर परफॉर्म कर रहे थे । यहां उन्होंने सबके सामने प्रियंका को आई लव यू बोला । निक जोनस का पत्नी से प्यार का इजहार करते वीडियाे वायरल हो रहा है ।
2 of 5
Priyanka Chopra, Nick Jonas
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी मम्मी के साथ क्राउड में सबसे आगे खड़ी हुई थीं । इस वीडियो में निक जोनस स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं । गाते-गाते वो प्रियंका को आई लव यू कहते हैं । इसके बाद निक पहले प्रियका चोपड़ा की मम्मी की तरफ आते हैं और फिर प्रियंका चोपड़ा से मिलते हैं । निक के आई लव यू कहने के बाद प्रियंका थोड़ा शर्माईं भी ।
3 of 5
Priyanka Chopra, Madhu and Nick Jonas
- फोटो : instagram
हाल ही में एक मैगजीन के लिए निक जोनस ने फोटोशूट करवाया था । इसमें निक सिगार पीते नजर आए। इस फोटोशूट की एक तस्वीर को निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है । निक जोनस ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'पहला शख्स जिसने 30 साल से कम होने के बावजूद अपनी पसंदीदा मैगजीन के लिए हाथों में सिगार पकड़े हुए पोज किया है।'
अपनी इस तस्वीर को लेकर निक ट्रोल हो गए । एक यूजर ने लिखा- आपकी पत्नी को अस्थमा है। मुझे आशा है कि जब वह आसपास हों तो धूम्रपान न करें। एक अन्य यूजर ने लिखा- यहां तक कि प्रियंका भी धूम्रपान करती है। उन्हें केवल हाई लेवल का अस्थमा तब होता है जब हिन्दू त्योहार होता है।
प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म की बात करें तो 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। वहीं निक जोनस के बैंड जोनस ब्रदर्स के सकर (Sucker) गाने को वीएमए अवॉर्ड्स समारोह में बेस्ट पॉप सिंगल का अवॉर्ड मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।