फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक महीने बाद भी थम नहीं रही 'मिशन मंगल' की रफ्तार, 'साहो और 'छिछोरे' ने अब तक जुटाए इतने करोड़

Fri, 13 Sep 2019 12:19 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 13 Sep 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
mission mangal film chhichhore and saaho box office collection
box office collection - फोटो : social media

अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नूू और सोनाक्षी सिन्हा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'मिशन मंगल' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर जारी है। करीब एक महीने बाद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। 'मिशन मंगल' के साथ ही जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' आई। उसके बाद प्रभास-श्रद्धा की बिग बजट फिल्म 'साहो' रिलीज हुई। इसके बावजूद 'मिशन मंगल' के कलेक्शन में कोई फर्क देखने को नहीं मिला।

mission mangal film chhichhore and saaho box office collection
mission mangal - फोटो : social media

15 अगस्त को रिलीज हुई 'मिशन मंगल' ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसे जगन शक्ति ने निर्देशित किया है जबकि आर बाल्की ने प्रोड्यूस किया है। दर्शकों और फिल्म समीक्षकों ने 'मिशन मंगल' की काफी तारीफ की है। फिल्म के विषय को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इसे टैक्स फ्री करने का एलान किया है।

mission mangal film chhichhore and saaho box office collection
Chhichhore - फोटो : social media

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' ने रिलीज के पहले हफ्ते शानदार कलेक्शन किया। फिल्म की हर दिन की कमाई को देखते हुए अनुमान है कि गुरुवार को 'छिछोरे' ने 7 करोड़ जुटा लिए हैं। इस तरह इसने एक हफ्ते में 65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mission mangal film chhichhore and saaho box office collection
Chhichhore film poster - फोटो : file photo

'छिछोरे' को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला। खासकर स्टूडेंट्स इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। 'छिछोरे' को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म 'छिछोरे' को तीन स्टार मिले हैं।

विज्ञापन
mission mangal film chhichhore and saaho box office collection
saaho - फोटो : social media

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' की बात करें तो गुरुवार को फिल्म की कमाई में बेहद गिरावट दर्ज हुई। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ के साथ कुल 136 करोड़ कमा लिए हैं। प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा इसमें नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'साहो' का निर्देशन सुजीत ने किया है।

अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इस राज्य में हुई टैक्स फ्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed