Video: पति शाहिद कपूर का वीडियो पोस्ट कर मीरा ने दिया अजीब कैप्शन, फैंस हुए हैरान
- मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर का खास वीडियो किया शेयर।
- वीडियो के साथ मीरा राजपूत ने लिखा मजेदार कैप्शन।
- फैंस मीरा से पूछ रहे कैप्शन के पीछे का राज।
विस्तार
शाहिद कपूर बॉलीवुड के रोमांटिक अभिनेता हैं जिन्होंने अपने चार्म से फैंस को दीवाना बनाया हुआ है। उन्होंने पर्दे पर एक्शन और गंभीर किरदार निभाकर फैंस के सामने अपनी काबिलियत साबित की है। फैंस को शाहिद का हर अंदाज में पसंद आता है। अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले शाहिद कपूर असल जिंदगी में भी बेहद रोमांटिक हैं। शाहिद अपनी पत्नी मीरा से बेहद प्यार करते हैं। वहीं मीरा भी शाहिद पर जान छिड़कती हैं। हाल ही में मीरा राजपूत ने पति का एक खास वीडियो शेयर किया है।
मीरा ने शाहिद का वीडियो अपने इंस्टग्राम की स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में शाहिद के अलग अलग रूप की झलक दिख रही है। वीडियो में एक्टर के फोटोशूट, कैटवॉक, इंटरव्यू आदि को एक साथ मिलाकर एक रूप दिया गया है। इस खास वीडियो को शेयर करते हुए मीरा ने कमाल का कैप्शन लिखा है, जिसपर सभी लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वीडियो में गाना चल रहा है 'जलेबी बेबी'। इसके साथ ही मीरा राजपूत ने कैप्शन में लिखा, 'आज रात की मिठाई।' अब फैंस इस कैप्शन को पढ़कर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं और मीरा से इसके पीछे का राज भी पूछ रहे हैं।
मीरा राजपूत भले ही सिनेमा की दुनिया से ना हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़ी एक्ट्रेस से कम नहीं है। मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर शाहिद और बच्चों के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।
सिर्फ मीरा ही नहीं शाहिद कपूर भी रोमांटिक अंदाज में पोस्ट साझा करते रहते हैं। पिछले दिनों शाहिद ने यूं ही मीरा को सरप्राइज करते हुए फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। पति से अचानक मिले इस सरप्राइज से मीरा काफी खुश हो गईं और उन्होंने फौरन इंस्टाग्राम पर इस प्यारे से पल की तस्वीर साझा कर दी थी। उन्होंने शाहिद के दिए खूबसूरत गुलदस्ते की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'इस तरह से तुम मेरा दिल जीत लेते हो, शाहिद कपूर मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।'