सुपरमॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन अपनी जबरदस्त फिजिक के लिए जाने जाते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने से 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर के साथ सगाई की बात सोशल मीडिया पर कबूली और एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह रिंग फिंगर में रिंग पहने हुए हैं।
29 साल छोटी गर्लफ्रेंड से दूसरी शादी करेंगे 52 साल के एक्टर, तारीख भी आ गई है सामने
खबरों की मानें तो वही इसी महीने शादी के बंधन में बंध सकते हैं। करीबी सूत्रों के हवाले से एक अखबार ने बताया कि 21 अप्रैल 2018 को मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर मुंबई के अलीबाग में शादी करेंगे। जिसमें दोनों के करीबी ही शामिल होंगे। यह शादी काफी सिंपल तरीके से होगी।
दरअसल मिलिंद सोमन नहीं चाहते कि शादी की खबरों को मीडिया में बहुत कवरेज मिले इसलिए अभी तक केवल करीबी दोस्तों और परिवारवालों को ही इसके बारे में जानकारी दी गई है। बता दें कि इस साल फरवरी में इस कपल ने 4 साल डेट करने पर सेलिब्रेट किया था।
इससे पहले अंकिता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं नहीं जानना चाहती कि तुम्हारे बिना जिंदगी कैसी होगी।' इस तस्वीर में अंकिता सगाई की अंगूठी पहने नजर आ रही हैं।
A post shared by Ankita Konwar (@earthy_5) on
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर पिछले चार सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अंकिता कोंवर असम की रहने वाली हैं। 2013 में वह एयर एशिया के केबिन क्रू का हिस्सा थीं और फिलहाल दिल्ली में रहती हैं। पिछले महीने मिलिंद, अंकिता के पैरेंट्स से मिलने गुवाहाटी गए थे। जहां उन्होंने अंकिता के भतीजे की बर्थडे पार्टी भी एन्जॉय की थी।