{"_id":"6311d5127cf1673ff31f1785","slug":"mega-blockbuster-after-kapil-sharma-rashmika-mandanna-rohit-sharma-deepika-padhukone-makes-entry-in-the-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mega Blockbuster: कपिल शर्मा की मन्नत हुई पूरी, दीपिका के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे कॉमेडियन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mega Blockbuster: कपिल शर्मा की मन्नत हुई पूरी, दीपिका के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे कॉमेडियन
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 02 Sep 2022 03:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social Media
Link Copied
बीते दिनों से सुर्खियों में बनी हुई फिल्म 'मेगा ब्लॉकबस्टर' के बारे में जहां कल तक किसी को ज्यादा जानकारी नहीं थी। वहीं अब धीरे-धीरे इसकी स्टार कास्ट की गुत्थी सुलझती जा रही है। जहां कल खुलासा हुआ था कि 'मेगा ब्लॉकबस्टर' में साउथ की श्रीवल्ली और कपिल शर्मा अहम भूमिकाओं में होंगे, वहीं आज इस आगामी प्रोजेक्ट में बॉलीवुड की एक बेहतरीन अभिनेत्री की एंट्री हो गई है। यह अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण हैं। जी हां, फिल्म में अपनी एंट्री के बारे में खुद अभिनेत्री ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बताया।
2 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में दीपिका पिंक कलर का फ्लोरल सूट पहने नजर आ रही हैं। पोस्ट को साझा करते हुए दीपिका ने लिखा, 'सरप्राइज! मेगा ब्लॉकबस्टर का ट्रेलर 4 सितंबर को रिलीज हो रहा है।' फिल्म में दीपिका की इस धमाकेदार एंट्री के बाद उनके फैंस के चेहरे खिल उठे हैं। अभिनेत्री के प्रशंसक पोस्ट पर लगातार कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। कोई फिल्म को साल की सबसे बड़ी हिट बता रहा है, तो कोई उन्हें आशीर्वाद दे रहा है।
3 of 4
कपिल शर्मा, रश्मिका मंदाना
- फोटो : insta
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा, साउथ की प्रसिद्ध अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने फिल्म में अपनी उपस्थिति का एलान पहले ही कर दिया था। ऐसे में अब फिल्म से दीपिका का नाम जुड़ने से कपिल की बल्ले-बल्ले होती नजर आ रही है। कल यानी 1 सितंबर को ही कपिल शर्मा और रश्मिका मंदाना ने 'मेगा ब्लॉकबस्टर' में अपना होना कंफर्म किया था, लेकिन अभी भी किसी के किरदार के बारे में खुलासा नहीं हुआ है।
दीपिका पादुकोण और रोहित शर्मा की हुई 'मेगा ब्लॉकबस्टर' में एंट्री
- फोटो : Social Media
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका, कपिल, रश्मिका और रोहित के अलावा भी इसमें कई सेलेब्स शामिल हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि 'मेगा ब्लॉकबस्टर' में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के स्टार्स साथ में काम करते नजर आने वाले हैं। अभी तक फिल्म से तृषा कृष्णन, एक्टर कार्थी, रोहित शर्मा के पोस्टर सामने आ चुके हैं। यह तो हुई फिल्म की बात वहीं अगर दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही 'पठान' में काम करती दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और जॉन अब्राहम मुख्य किरदारों में दिखाई देने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।