बॉलीवुड में कई ऐसे
स्टार किड्स हुए हैं जिन्हें अपने माता-पिता के
स्टारडम और शोहरत के बूते फिल्में तो मिल गईं लेकिन शायद वो इतने टेलेंटेड नहीं रहे कि अपने पेरेंट्स की तरह ही सफलता का स्वाद चख सकें। कई स्टार किड्स तो ऐसे रहे जिन्होंने सालों तक फिल्मों में धक्का खाने के बाद गुमनामी की ऐसी चादर ओढ़ ली कि फिर नजर ही नहीं आए।
लेकिन कुछ ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने फ्लॉप से हताश होने के बजाय अलग ही फील्ड में अपने खानदान का नाम रोशन किया जैसे कि कुणाल गोस्वामी।
2 of 8
श्रीदेवी के साथ कुणाल गोस्वामी
बॉलीवुड के सदाबहार हीरो और 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी को एक्टिंग विरासत में मिली। बचपन से ही वो अपने पिता को एक्टिंग करते हुए देख रहे थे।
शायद यही सोच मनोज कुमार ने भी कुणाल को एक्टर बनाने का सोचा। लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि कुणाल उनके जैसा एक्टर बन भी पाएगा या नहीं ?
बेटे कुणाल को लेकर मनोज कुमार ने सोचा था कि वो भी उनकी तरह ही स्टार बनेगा और नाम रोशन करेगा। शायद इसी सोच के साथ मनोज कुमार ने कुणाल को बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में ढालना शुरु कर दिया। अपनी निर्देशित फिल्म 'क्रांति' में मनोज कुमार ने कुणाल को भी लिया और सोचा कि उनका बेटा उनकी एक्टिंग विरासत को आगे बढ़ाएगा।
4 of 8
गोविंदा के साथ एक फिल्म के सीन में कुणाल गोस्वामी
स्क्रीन पर कुणाल गोस्वामी का ये पहला एक्सपीरिएंस था। इसके बाद कुणाल गोस्वामी ने और भी कई फिल्मों में हाथ आजमाया, लेकिन उनकी एक्टिंग स्किल्स किसी को रास नहीं आई।
फिल्मों के नाम पर लोगों को सिर्फ कुणाल गोस्वामी की फिल्म 'कलाकार' ही याद है जिसमें वो श्रीदेवी के साथ नजर आए। फिल्म तो चली नहीं लेकिन इसके गाने 'नीले नीले अंबर पर' ने खूब धमाल मचाया। ये गाना श्रीदेवी और कुणाल गोस्वामी पर फिल्माया गया था।