फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौ रस, नौ निर्देशक, 40 कलाकार और मणिरत्नम, सिनेमा के इस अद्भुत प्रयोग की यहां है पूरी जानकारी

Wed, 28 Oct 2020 03:00 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 28 Oct 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Mani Ratnam Bejoy Nambiar Gautham Vasudev Menon Karthik Subbaraj Karthick Naren KV Anand Ponram Rathindran Prasad and Halitha Shamim will made movie Navras
नवरस बनाने वाले निर्देशक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले 'लस्ट स्टोरीज', फिर 'घोस्ट स्टोरीज',  उसके बाद 'फॉरबिडेन लव' और 'पुथम पुदु कालई', ये सब छोटी छोटी फिल्मों के ऐसे बड़े संकलन है, जिन्हें ओटीटी दर्शकों ने हाथों हाथ लिया। इन सारी फिल्मावलियों (एंथोलजी) में किसी न किसी खास भाव की बात की गई। लेकिन, मशहूर फिल्म निर्देशक अब नाट्य शास्त्र के सभी नौ रस एक साथ एक फिल्मावली में पेश करने जा रहे हैं। 

Mani Ratnam Bejoy Nambiar Gautham Vasudev Menon Karthik Subbaraj Karthick Naren KV Anand Ponram Rathindran Prasad and Halitha Shamim will made movie Navras
मणि रत्नम और जयेंद्र पंचपकेसन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्मों के संकलन के चलन को आगे बढ़ाते हुए तमिल फिल्मों के जाने माने निर्माता और निर्देशक मणि रत्नम और जयेंद्र पंचपकेसन ने हाथ मिलाया है। ये दोनों मिलकर दर्शकों के लिए नौ फिल्मों का एक संकलन 'नवरस' प्रस्तुत करने जा रहे हैं जिनकी कहानी अभिनय के नौ रसों पर आधारित होगी। इन सभी अलग अलग कहानियों के लिए मणि रत्नम और जयेंद्र ने नौ निर्देशकों को भी अपनी टीम में शामिल किया है।

Mani Ratnam Bejoy Nambiar Gautham Vasudev Menon Karthik Subbaraj Karthick Naren KV Anand Ponram Rathindran Prasad and Halitha Shamim will made movie Navras
नवरस बनाने वाले निर्देशक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये नौ निर्देशक हैं अरविंद स्वामी, बेजॉय नांबियर, गौतम वासुदेव मेनन, कार्तिक सुब्बाराज, कार्तिक नरेन, केवी आनंद, पोनरम (Ponram), रतींद्रन प्रसाद और हलिथा शमीम। मणिरत्नम सिनेमा में अपनी तरह का ये अनोखा प्रयोग करने जा रहे हैं। इस प्रयोग में नाट्यशास्त्र के सभी नौ रसों मसलन श्रृंगार, हास्य, करुण, रौद्र, वीर, भयानक, वीभत्स, अद्भुत और शांत का चुने गए निर्देशक अपनी अपनी कहानियों में प्रयोग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mani Ratnam Bejoy Nambiar Gautham Vasudev Menon Karthik Subbaraj Karthick Naren KV Anand Ponram Rathindran Prasad and Halitha Shamim will made movie Navras
प्रकाश राज - फोटो : file photo

इन कहानियों में मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए भी सूरिया, सिद्धार्थ, विजय सेतुपति, प्रकाश राज, प्रसन्ना, विक्रांत, रेवती, नित्या मेनन, ऐश्वर्या राजेश जैसे लगभग 40 कलाकारों को लिया गया है। इनके साथ सैकड़ों तकनीशियन भी काम करेंगे। निर्माताओं का इस फिल्म 'नवरस' को बनाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि कोरोना वायरस के समय में हुए लॉकडाउन के कारण फिल्मों से जुड़े जिन कलाकारों और कर्मचारियों को काम करने नहीं मिला, उनकी मदद इस फिल्म से होने वाली कमाई से की जाएगी।

विज्ञापन
Mani Ratnam Bejoy Nambiar Gautham Vasudev Menon Karthik Subbaraj Karthick Naren KV Anand Ponram Rathindran Prasad and Halitha Shamim will made movie Navras
मणि रत्नम - फोटो : file photo

इस फिल्म 'नवरस' के बारे में मणि रत्नम कहते हैं, 'अच्छे विचारों को हम हमेशा पसंद करते हैं और इस बार यह विचार कुछ पैसा इकट्ठा करने के कुछ जरूरी कारण से आया है। यह कदम हमने खुद हमारी इंडस्ट्री के लिए ही उठा उठाया है जिससे कि पिछले कुछ महीनों में जिन लोगों के पास काम न होने की वजह से दिक्कतें आईं, उनकी मदद इस फिल्म से कमाए पैसे से की जा सके। इस फिल्म में छोटी-छोटी कहानियां बनाने का विचार जब हमारे दिमाग में आया तो हम बहुत उत्साहित हुए। यह सभी मुद्दे लोगों की आज की परेशानियों को भी दिखाते हैं।' इन फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाने वाली है।

पढ़ें: पिता अनुपम खेर की तरह मुकाम हासिल नहीं कर पाए सिकंदर, अब फिल्मों में करते हैं साइड रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed