बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला इन दिनों भारत में लागू होने जा रहे 5G तकनीक के खिलाफ केस दर्ज करवाने को लेकर चर्चा में हैं। जूही चावला पिछले काफी समय से 5G मोबाइल टावरों से निकलने वाली हानिकारक रेडिएशन के खिलाफ लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहीं हैं। इसके खिलाफ उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में केस दर्ज करवाया जिसकी सुनवाई 2 जून को वर्चुएल मोड में की गई। बता दें कि जूही के साथ इस मामले में दो और लोगों ने भी याचिका लगाई है। उनमे से एक की तरफ से पेश हो रहे कपिल सिब्बल का कहना है कि 5G को लॉन्च करना सरकार की पॉलिसी है और अगर इसको लॉन्च करके आर्टिकल 14 का उल्लंघन हो रहा है तो इसको रद्द करना चाहिए। हालांकि इसी सुनवाई के दौरान एक शख्स के गाना गाने की बात भी सामने आ गई।
शख्स ने कई बार गाया गाना
दरअसल सुनवाई के दौरान एक आदमी 'लाल लाल होठों पे गोरी किसका नाम है...' गाना गाने लगा जिसके बाद वर्चुअल मोड में हो रही सुनवाई को बीच में ही रोकना पड़ा। इतना ही नहीं कोर्ट ने उस शख्स को वर्चुअल सुनवाई से बाहर कर दिया और फिर सुनवाई की। कोर्ट ने इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी किया और पुलिस को उस व्यक्ति का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
2 of 5
दिल्ली हाई कोर्ट
- फोटो : दिल्ली हाई कोर्ट
बता दें कि जूही चावला की याचिका पर सुनवाई शुरू होने के बाद शख्स ने तीन बार उनकी फिल्मों के गाने गाकर सुनवाई को खराब करने की कोशिश की। गौरतलब है कि कोर्ट को भी नहीं पता कि ये व्यक्ति कौन था इसलिए कोर्ट मास्टर को कहा गया कि इस मामले में पुलिस को शिकायत करें और इस व्यक्ति के बारे में पता लगाए। कोर्ट ने कहा कि हम इसके खिलाफ नोटिस जारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स ना ही कोई वकील था और ना ही पत्रकारों में से था।कोर्ट की सुनवाई के दौरान शख्स ने कई बार अभद्रता का परिचय दिया। पहले तो सुनवाई के दौरान वो जूही चावला को तलाशने लगा। उसने सुनवाई के दौरान आवाज लगाई, 'जूही मैडम कहां हैं? दिखाई नहीं दे रहीं जूही मैडम'। इसके बाद उसने जूही चावला पर फिल्माया गया गाना 'घूंघट की आड़ से दिलबर का... गाया।
3 of 5
जूही चावला
- फोटो : Instagram
शख्स की ये हरकत देख कोर्ट मास्टर ने वर्चुअल सुनवाई से उसे हटा दिया। हालांकि बाद में वो कहीं से फिर से सुनवाई में शामिल हो गया। इसके बाद उसने फिर कई गाने गाए जिसके बाद कोर्ट मास्टर ने जज की नाराजगी के चलते उसे वहां से हटा दिया।
हालांकि शख्स अभद्रता से बाज ही नहीं आ रहा था। तीसरी बार वो फिर से सुनवाई में शामिल हो गया। इस बार उसने फिर से गाना गाना शुरू किया 'मेरी बन्नो की आएगी बारात...'। उसकी हरकत देखकर जज भी गुस्से में आ गए और इस मामले में उन्होंने नोटिस जारी कर दिया और कहा कि इस व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
5 of 5
जूही चावला
- फोटो : जूही चावला
बता दें कि जूही चावला ने मांग की है कि 5G वायरलेस नेटवर्क को देश में लागू किए जाने से पहले इससे जुड़ी तमाम रिसर्च पर ध्यान दिया जाए। उनका कहना है कि इससे नागरिकों, जानवरों और पेड़-पौधों पर विकिरण के बुरे प्रभाव देखने को मिलेंगे जो की सही नहीं है। 5G टेस्टिंग पर रोक लगानी चाहिए।