Happy New Year: कोरोना बना मलाइका और अर्जुन के प्यार में दीवार, इस मैसेज से एक दूसरे को किया न्यू ईयर विश
अर्जुन कपूर को कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से क्वारंटाइन किया गया है और इसी वजह से नए साल के मौके पर मलाइका ने अर्जुन को सोशल मीडिया के जरिए न्यू ईयर विश किया है। उन्होंने अपनी और अर्जुन की एक तस्वीर शेयर की हैं और प्यार भरे मैसेज के जरिए विश किया है।
विस्तार
अगर बॉलीवुड कपल्स की बात की जाए तो मलाइका और अर्जुन सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कपल हैं। ये दोनों किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अक्सर ही दोनों को एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है, लेकिन इस न्यू ईयर पर दोनों एक साथ नहीं हैं। इस समय कोरोना वायरस इन दोनों के बीच दूरी की वजह बन गया है। दरअसल हाल ही में अर्जुन कपूर का कोरोना टेस्ट करवाया गया था और जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन मलाइका की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस वजह से अर्जुन कपूर को क्वारंटाइन किया गया है और इसी वजह से नए साल के मौके पर ये दोनों एक दूसरे से दूर हैं। इसी की वजह से मलाइका ने अर्जुन को सोशल मीडिया के जरिए न्यू ईयर विश किया है।
कोविड की वजह से मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट नहीं कर पा रहे हैं। मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में मलाइका और अर्जुन दोनों पाउट बनाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, मैं तुम्हें मिस कर रही हूं,मिस्टर पाउटी अर्जुन कपूर, वैसे मेरा पाउट तुम्हारे से ज्यादा अच्छा है। हैप्पी न्यू ईयर।...