फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन कपूर को शायद भूल नहीं पा रही हैं मलाइका, सोशल मीडिया पर फिर दे दिया सबूत

Fri, 18 May 2018 09:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Malaika Arora likes Arjun Kapoor picture on instagram
malaika arora arjun kapoor
पिछले काफी समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की खबरे सुर्खियों में हैं। इतना ही नहीं अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान के डाईवोर्स का जिम्मेदार भी अर्जुन कपूर को बताया जाता है। दोनों को अक्सर साथ में पार्टी करते और एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट करते देखा गया है, पर कुछ दिन से दोनों साथ में नजर नहीं आ रहे हैं। खबर थी कि पिता बोनी कपूर ने अर्जुन को मलाइका से दूरी बनाने की सख्त हिदायत दी है। 
Malaika Arora likes Arjun Kapoor picture on instagram
malaika arora arjun kapoor
दोनों के अफेयर की खबर एक बार फिर इसलिए चर्चा में है क्योंकि हाल ही में अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट किया था जिसको मलाइका अरोड़ा ने भी लाइक किया है। बता दें, अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर रोनाल्डो के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा है कि फुटबॉल के महान खिलाड़ी के साथ फुटबॉल के बारे में बातें कर के अद्भुत अनुभव हुआ।

Malaika Arora likes Arjun Kapoor picture on instagram
Malaika Arora
खबरों की मानें तो मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर को लेकर सलमान खान के अर्जुन कपूर के रिश्तों में खटास पैदा हो रखी है। अरबाज-मलाइका के तलाक के लिए भी सलमान, अर्जुन को जिम्मेदार मानते हैं। कभी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करने वाले अर्जुन और सलमान का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा था जो सोनम के रिसेप्शन का था। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora likes Arjun Kapoor picture on instagram
Malaika Arora
वहीं कुछ समय पहले मलाइका ने एक इंटरव्यू में दोनों के रिश्ते के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा था कि अर्जुन मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। लोग हमारे रिश्ते को अलग तरीके से देखते हैं जो सही नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed