बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की पहली हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले रणवीर सिंह ने अपने दोस्तों और फैमली के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। इस दौरान उन्होंने काफी मस्ती की।
मस्ती भरा उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में रणवीर सिंह दो डेडपूल के बीच में काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। वीडियो में उनके साथ दो लोग डेडपूल का कॉस्टयूम पहने नजर आ रहे हैं।
इतना ही नहीं उन्होंने 'डेडपूल 2' के किरदार 'मौशीचो' की नाम की सफेद टी-शर्ट भी पहनी हुई है। वीडियो में उनका मस्ती भरा अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह फिल्म 'डेडपूल 2' के मुख्य किरदार रयान रेनॉल्ड्स की आवाज की हिंदी में डबिंग कर रहे हैं।
बात करें हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल 2' की तो यह साल 2016 में आई फिल्म 'डेडपूल' का सीक्वल है। यह एक कॉमेडी एक्शन से भरपूर सुपरहीरो की फिल्म है। वहीं फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में होगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं।