कई सारे स्टार्स ऐसे हैं जिनका बॉलीवुड में आने से पहले वजन काफी ज्यादा था। इनमें अर्जुन कपूर से लेकर परिणीति चोपड़ा का नाम शामिल हैं। आज यह सभी सेलिब्रिटी सिनेमाजगत में हिट हैं। इस बीच हाल ही में संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की एक्ट्रेस ने अपने वजन को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह 94 किलो की थीं।
2 of 5
Meezaan and Sharmin Segal
- फोटो : social media
संजय लीला भंसाली की इस एक्ट्रेस का नाम शर्मिन सहगल (Sharmin Segal) है। शर्मिन ने 'मलाल' फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। शर्मिन ने अपने वजन को लेकर खुलासा एक वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान किया। इस इंटरव्यू में शर्मिन ने कहा- 'मैं डॉक्टर बनना चाहती थी। कॉलेज के दिनों में मैंने थिएटर किया। जहां से मुझे एक्टिंग का कीड़ा लगा। स्टेज पर मुझे देखकर लोग हंसते थे क्योंकि उस वक्त मेरा वजन 94 किलो था।'
3 of 5
Sharmin Segal
- फोटो : Amar Ujala
शर्मिन ने आगे कहा- 'एक्ट्रेस बनने का ख्वाब डरावना था। ग्लैमर वर्ल्ड में प्रतिभा से ज्यादा आपकी मौजूदगी देखी जाती है। मेरा वजन 10 साल की उम्र से बढ़ना शुरू हो गया था। 17 साल की उम्र में मेरा वजन 94 किलो था। इसे कम करने का फैसला लिया और करीब 6-7 साल में फिट हो पाई। अब मेरा वजन 49 किलो है।' वजन कम करने को लेकर शर्मिल ने कहा- 'मैंने अपना खाना कम किया और एक्सरसाइज ज्यादा की। इसके साथ भंसाली सर को असिस्ट करने में 15 घंटे बीतते थे।'
4 of 5
Sharmin Segal and Priyanka Chopra
- फोटो : twitter
'मैरीकॉम' शूटिंग के समय सेट पर मैं दिन में महज 15 मिनट बैठ पाती थी। आपको बता दें, शर्मिन सहगल संजय लीला भंसाली की भांजी हैं। 'मलाल' फिल्म में शर्मिन के अपोजिट मीजान जाफरी हैं। शर्मिन के साथ मीजान ने भी इस फिल्म से डेब्यू किया। फिल्म रिलीज होने से पहले मीजान एक चैट शो में आए थे। इस चैट शो में मीजान को तीन विकल्प दिए गए थे जिसके बाद मीजान ने अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली को चुना। इसके बाद मीजान की नव्या के साथ कई तस्वीरें सामने आई और अफेयर की खबरों को हवा मिली।
5 of 5
meezaan, navya
- फोटो : social media
अब मीजान ने अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया। मीजान जाफरी (Meezaan Jaffrey) ने कहा- 'मैं क्यों स्वीकार करूं जब कोई रिलेशनशिप में हूं ही नहीं। हम दोस्त हैं, दोस्ती का भी एक रिश्ता होता है। यह ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड टाइप का डेटिंग रिलेशनशिप नहीं है। हमें दोस्तों संग थिएटर से बाहर निकलते देखा गया। इसका मतलब यह नहीं है कि हम डेट कर रहे हैं।'