फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Love Aaj Kal Actor Kartik Aaryan Copied Salman Khan Style From Maine Pyaar Kiya

'लव आज कल' में कार्तिक आर्यन के किरदार का ये है सलमान खान कनेक्शन, पोस्टर साझा कर किया इशारा

Tue, 21 Jan 2020 07:03 PM IST
प्रतीक्षा राणावत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 21 Jan 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Love Aaj Kal Actor Kartik Aaryan Copied Salman Khan Style From Maine Pyaar Kiya
Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala mumbai

कार्तिक आर्यन लगातार अपनी फिल्म 'लव आज कल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के पहले पोस्टर से ही फैंस के बीच उन्हें लेकर दिवानगी देखी जा रही है। 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म से जुड़े पोस्टर्स और प्रोमो वीडियो एक के बाद सोशल मीडिया पर दस्तक दे रहे हैं।  इसी बीच कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर के जरिए फिल्म में उनके किरदार रघु से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ गई है। फिल्म में कार्तिक आर्यन का यह किरदार सलमान खान का जबरा फैन नजर आ रहा है।

विज्ञापन

Love Aaj Kal Actor Kartik Aaryan Copied Salman Khan Style From Maine Pyaar Kiya
कार्तिक आर्यन, सलमान खान - फोटो : Social Media

सामने आए पोस्टर में कार्तिक ऑटो के सहारे जमीन पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उनके ठीक बगल में ड्राइवर सीट के नीचे नब्बे के दशक की सलमान खान की तस्वीर चिपकी हुई है। रघु और सलमान के हेयर स्टाइल से लेकर शारीरिक भाषा सभी हूबहू एक जैसे हैं। इससे साफ नजर आता है कि प्यार में डूबा कार्तिक का यह किरदार 'भाईजान' से काफी प्रभावित है। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म से जुड़ी जो नई जानकारी सामने आई है उसके अनुसार रघु पर हिंदी फिल्मों का बहुत असर है और काफी हद उसका रोमांस करने के तरीके भी इससे प्रभावित है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Love Aaj Kal Actor Kartik Aaryan Copied Salman Khan Style From Maine Pyaar Kiya
Love Aaj Kal 2 first look - फोटो : Instagram

इस तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा है, 'मैंने भी प्यार किया, मेरे दूसरे रूप से मिलिए।' गौरतलब  है कि इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म में कार्तिक आर्यन दो भूमिकाएं निभा रहे हैं। उनका पहला किरदार राघवेन्द्र उर्फ रघु उदयपुर के स्कूल में पढ़ता है जिसे अपनी ही क्लास की एक लड़की लीना (आरुषी शर्मा)  से प्यार हो जाता है। तो वहीं कार्तिक का दूसरा किरदार 2020 में दिल्ली में रहने वाले वीर का है । जो पेशे से एक सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर है। वह जोइ (सारा) के प्रति आकर्षित होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed