पुरी जगन्नाथ इन दिनों अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस पैन इंडिया फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। पुरी जगन्नाथ को 'वांटेड' (पोकिरी) और 'सिम्बा' (टेम्पर) के मूल तेलुगू संस्करणों के निर्देशक होने के लिए हिंदी बेल्ट में जाना जाता है। हाल ही में पुरी जगन्नाथ ने बताया कि वह महेश बाबू की फिल्म 'बिजनेसमैन' का हिंदी में रीमेक बनाना चाहते हैं।
2 of 4
पुरी जगन्नाथ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, पुरी जगन्नाथ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह तेलुगू फिल्म 'बिजनेसमैन' का हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म में अभिनेता के लिए बहुत सी गुंजाइश है और यह एक कम्यूनिकेशन बेस्ट फिल्म है। मुझे लगता है कि हिंदी बेल्ट में इसे लेकर काफी संभावनाएं हैं। मैं चाहता हूं कि मुझे इसपर विचार करने का समय मिले और मैं जल्दी ही इसे हिंदी दर्शकों के लिए बना सकूं।’
3 of 4
पुरी जगन्नाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद निर्देशक ने कहा, 'मुझे लगता है कि बिजनेसमैन एक ऐसी फिल्म है जिसे महेश बाबू के साथ तेलुगू दर्शकों के लिए एक फ्रेंचाइजी में भी बदला जा सकता है। बहुत कुछ है जो मैं इस किरदार के साथ कर सकता हूं। पोकिरी के लिए भी ऐसा किया जा सकता है। मुझे 2010 की शुरुआत में दोनों फिल्मों के सीक्वल बनाने का विचार आया था, लेकिन तब महेश बाबू दूसरी फिल्मों में व्यस्त थे। हमने तब सीक्वल पर कभी चर्चा नहीं की और इसलिए दोनों फिल्में कभी बन ही नहीं पाईं।'
4 of 4
फिल्म ‘लाइगर’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पुरी जगन्नाथ ने हिंदी में निर्देशन करने को लेकर कहा कि वह सलमान खान के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। वहीं, वह वरुण धवन, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे कलाकारों के साथ भी काम करना चाहते हैं। बता दें कि पुरी के निर्देशन में बनी 'लाइगर' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में माइक टायसन भी कैमियो करते नजर आएंगे।