दीपिका पादुकोण इन दिनों एसिड एटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित फिल्म छपाक कर रही हैं। पिछले दिनों फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया जिसमें दीपिका हूबहू लक्ष्मी जैसी दिख रही थीं। एसिड अटैक हमले के बाद लक्ष्मी लगातार सामाजिक कार्य कर रही हैं और लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं।
2 of 5
lakshmi agarwal
- फोटो : social media
मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही छपाक से लक्ष्मी अग्रवाल लगातार चर्चाओं में हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वो श्रद्धा कपूर के गाने पर डांस कर रही थीं। श्रद्धा कपूर ने उनके वीडियो को शेयर भी किया था। लक्ष्मी अग्रवाल खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका पादुकोण के इस फिल्म के बाद लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको लक्ष्मी अग्रवाल की रियल लाइफ से रूबरू करवाते हैं।
3 of 5
lakshmi agarwal
- फोटो : social media
22 अप्रैल 2005 को जब लक्ष्मी अग्रवाल 15 साल की थीं तब एक युवक ने उन पर तेजाब फेंक दिया था। युवक चाहता था कि लक्ष्मी अग्रवाल शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लें लेकिन उनके मना करने पर चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। एक इंटरव्यू मेें लक्ष्मी ने बताया कि 'वो चाहता था कि मेरे चेहरे को बिगाड़ देगा जिससे अगर मैं उसकी नहीं हो पाई तो किसी और की भी ना हो पाऊं। ढाई महीने अस्पताल में बिताने के बाद जब मैं घर पर लौटी तो मेरे घर से सारे शीशे हटा दिए गए। बहुत कोशिश के बाद जब मैंने पहली बार खुद को देखा तो मैं खुद को ही देखकर डर गई थी। मुझे लगा कि नहीं ये मेरे साथ नहीं हो सकता। मैंने केवल उसे मना ही किया था।'
4 of 5
lakshmi agarwal
- फोटो : social media
लक्ष्मी आगे कहती हैं कि 'एक वक्त ऐसा भी आया जब मुझे लगा कि आत्महत्या कर लूं लेकिन मेरे पिता ने समझाया कि एक दिन ऐसा आएगा जब तुम्हें इसी चेहरे से प्यार होगा। आज जो आप मेरे चेहरे को देख रहे हैं 2005 से 2009 तक 7 सर्जरी हुई। कई लड़कियों की तो 70-80 सर्जरी भी होती है। आखिर कौन इतना दर्द झेलना चाहेगा।'
5 of 5
lakshmi agarwal
- फोटो : social media
लक्ष्मी आगे बताती हैं कि 'अगर मैं किसी से कहूं कि वो मेरे पीछे पड़ा है तो लड़कियों पर ही सवाल उठा दिए जाते हैं कि आखिर वो तुम्हारे पीछे ही क्यों पड़ा है, दुनिया में इतनी सुंदर लड़कियां हैं। ये बात उस लड़के से पूछनी चाहिए कि आखिर वो मेरे पीछे क्यों पड़ा है। उसमें मेरी क्या गलती है। अगर आप चाहते हैं कि कोई लक्ष्मी दोबारा ना हो तो सबसे पहले आपको अपना डर निकालना होगा।' बता दें कि लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म को फॉक्स स्टार, दीपिका पादुकोण का 'केए एंटरटेनमेंट' और मेघना गुलजार मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं।