{"_id":"63b42d5da6e01c4ef82afeff","slug":"lakadbaggha-actress-ridhi-dogra-says-she-cant-play-glamour-prop-and-give-people-chance-to-ogle-at-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ridhi Dogra: रिद्धि डोगरा को नहीं पसंद आइटम नंबर? बोलीं- मैं अंगप्रदर्शन नहीं कर सकती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ridhi Dogra: रिद्धि डोगरा को नहीं पसंद आइटम नंबर? बोलीं- मैं अंगप्रदर्शन नहीं कर सकती
Tue, 03 Jan 2023 07:11 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 03 Jan 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Ridhi Dogra
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री रिद्धि डोगरा बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। टीवी जगत में अपनी खास पहचान बनाने के बाद रिद्धि अब ओटीटी पर भी मशहूर हैं। जल्द ही वह फिल्म 'लकड़बग्घा' में नजर आएंगी। इंडस्ट्री में दस साल बिता चुकीं रिद्धि का मानना है कि वह सिर्फ चलते रहने के लिए किसी भी किरदार को निभा लेने के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि उन्हें सिर्फ ऐसे रोल करना पसंद है, जिनका कुछ प्रभाव पड़े। हाल ही मे रिद्धि ने एक मीडिया बातचीत के दौरान अपने करियर और अपनी पसंद को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं।
विज्ञापन
रिद्धि डोगरा का कहना है कि हर एक्टर की एक लाइन होती है, जिसे वह लांघना नहीं चाहता। रिद्धि का कहना है, 'मैं ऐसे रोल कभी नहीं करना चाहूंगी, जिससे महिलाओं को एक वस्तु की तरह देखा जाए। एक बातचीत के दौरान रिद्धि ने कहा, 'मैं आई कैंडी बनकर नहीं रह सकती। मेरी पेशेवर तरक्की कभी मेरे उसूलों के आड़े नहीं आई है। रिद्धि ने कहा, 'एक चीज जो मैं अपने बारे में साफतौर से समझ रही हूं, वो ये कि मैं पूरी तरह से किसी भी तरह के दबे हुए रोल और ऑब्जेक्टिफिकेशन के खिलाफ हूं। मुझे इसमें दिलचस्पी नहीं है।'
विज्ञापन
Jinxed First Friday: भरी सभा में निर्देशक को पड़ा थप्पड़, साल के पहले शुक्रवार को रिलीज हुई 10 फिल्मों का हाल
विज्ञापन
रिद्धि ने आगे कहा, 'मैं अपने शरीर को बेवजह दिखाने के सख्त खिलाफ हूं। जब तक कि स्क्रिप्ट या कहानी की मांग न हो मैं अंगप्रदर्शन नहीं कर सकती। या फिर वो ऐसी मासूम लड़की की कहानी हो जैसे चमेली या चांदनी बार, जिसके लिए स्किन शो जरूरी हो जाता है। रिद्धि को आइटम नंबर्स भी पसंद नहीं हैं। उनका कहना है, 'मैं ऐसे आइटम सॉन्ग या म्यूजिक वीडियो नहीं करना चाहती, जहां मैं बिना वजह छोटे कपड़ों में हूं, जब तक कि इसमें कोई कहानी न हो, क्योंकि वहां मैं एक इंसान की कहानी के रूप में नहीं, एक लड़की के रूप में हूं। अगर मैं ऐसा करती हूं तो मुझे यह पाखंड लगेगा। मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती कि लोग महिलाओं को घूरते रहें। महलिाओं को एक सामान की तरह देखा जाए, ये मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती। मैं ऐसा म्यूजिक वीडियो नहीं कर सकती, जहां 20 मिलियन लोग मेरे बदन को आशिकी वाली नजरों से घूरते रहें।'
Anusha Dandekar: समंदर की तेज लहरों में सर्फिंग करते हुए गिरने से बचीं अनुषा दांडेकर, यूजर्स ने किया ट्रोल
रिद्धि ने आगे कहा कि मैं ऐसे रोल करने वालों को जज नहीं कर रही। ऐसे किरदार करने की उनकी अपनी वजह हो सकती हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि सब करते हैं तो मैं भी करूं। कुछ लोगों को डांस करना, ड्रेस अप करना पसंद होता है। मुझे भी है, लेकिन मुझे आइटम सॉन्ग्स पसंद नहीं, क्योंकि उनमें महिलाओं को वस्तु की तरह दिखाया जाता है।'
10 Star Kids Debut 2023: राजश्री और धर्मा लांच करने जा रहे ये सात नए सितारे, तीन और की किस्मत भी दांव पर