अभिनेता कुशल पंजाबी ने गुरुवार रात को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । कुशल के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है । जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार, करणवीर बोहरा और फरहान अख्तर जैसे कई सितारों ने कुशल को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है । शनिवार यानी आज मुंबई में कुशल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा । कई बड़े सेलेब्रिटीज कुशल के आखिरी दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं ।
दृष्टि धामी से करणवीर बोहरा तक, कुशल पंजाबी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची कई हस्तियां
पुलिस के अनुसार, कुशल ने डेढ़ पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है लेकिन इसमें उन्होंने किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है । कुशल के कुछ दोस्तों का कहना है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें थीं । इस वजह से वो डिप्रेशन में थे । वहीं कुशल की एक्स गर्लफ्रेंड मेघना नायडू का भी बयान आया है ।
View this post on Instagram
#karangrover with girlfriend @poppyjabbal for #KushalPunjabi last rites in Mumbai
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
मेघना ने स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम से बात करते हुए बताया, 'मैं ये सुनकर हैरान हूं कि कुशल ने खुदकुशी कर ली है । मैंने अपने दोस्तों के सोशल मीडिया अकाउंट पर उसकी तस्वीरें देखी थीं । कुशल एक खुश और उत्साहित रहने वाला इंसान था । मुझे उसके परिवार और बेटे के लिए बहुत बुरा लग रहा है।'