अभिनेत्री और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती पर गंदे कमेंट्स करने के आरोप में कोलकाता के एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मिमी द्वारा स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद सोमवार रात को मुकुंदपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
2 of 5
मिमी चक्रवर्ती
- फोटो : Twitter- @mimichakraborty
खबरों की मानें तो मिमी जब जिम से लौट रही थीं तब टैक्सी ड्राइवर ने उन पर आपत्तिजनक कमेंट्स किए। पहले तो मिमी ने इसे नजर अंदाज करना ही ठीक समझा लेकिन टैक्सी ड्राइवर ने दोबारा से उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने के बाद ये हरकत की। इसके बाद अभिनेत्री ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ा।
3 of 5
मिमी चक्रवर्ती
- फोटो : Twitter- @mimichakraborty
मामले पर बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह अभद्र टिप्पणी करने के बाद तुरंत भाग गया, लेकिन जाधवपुर की सांसद ने उसकी टैक्सी का पंजीकरण नंबर नोट कर लिया था। अधिकारी ने कहा कि टैक्सी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
4 of 5
मिमी चक्रवर्ती
- फोटो : Twitter- @mimichakraborty
बता दें कि मिमी चक्रवर्ती बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उन्हें टीवी सीरियल गानेर ओपारे से बेहद लोकप्रियता मिली। शो रवीन्द्रनाथ टैगोर को ट्रिब्यूट था, जिसमें मिमी ने प्यूप का किरदार निभाया था। शो की सफलता के बाद मिमी ने बंगाली फिल्मों में काम करना शुरू किया।
5 of 5
मिमी चक्रवर्ती
- फोटो : Twitter- @mimichakraborty
मिमी फिलहाल जाधवपुर सीट से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चनाव लड़ा था। मिमी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।