बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ लोग अभिनेता का पक्ष ले रहे हैं, तो कुछ को उनका ऐसा फोटोशूट कराना रास नहीं आ रहा है। इसी बीच आज 'कॉफी विद करण 7' में अपना डेब्यू करने वाले साउथ स्टार विजय देवरकोंडा ने भी न्यूड फोटोशूट कराने को लेकर बात की। इसके अलावा विजय ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े भी कई खुलासे किए। ज्ञात हो कि इससे पहले विजय 'लाइगर' के पोस्टर में गुलाब के फूलों के साथ फोटोशूट करा चुके हैं।
2 of 4
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा करण जौहर के चैट शो में पहुंचे थे, जिसका आज टेलीकास्ट हुआ है। यहां वह 'लाइगर' की अपनी कोस्टर अनन्या पांडे के साथ आए थे, जिनसे करण ने बातों-बातों में कई खुलासे करा लिए। रैपिड-फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने विजय से किए सवाल किए। इसी में से एक सवाल था कि क्या वह इंटरनेशनल मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराएंगे या नहीं? इस पर विजय ने कहा, ‘अगर अच्छी तरह से शूट किया जाता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी।’ इसके अलावा अनन्या पांडे ने भी कहा कि उन्हें भी विजय के फोटोशूट कराने से कोई दिक्कत नहीं है।
3 of 4
करण जौहर, विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा जब करण ने विजय देवरकोंडा से पूछा कि क्या कभी किसी कंडोम ब्रांड का प्रचार करेंगे। इस पर विजय ने न केवल हां कहा बल्कि मौके पर ही इसका समर्थन भी किया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर आप दस बच्चे नहीं चाहते हैं तो यह वास्तव में एक स्मार्ट और सुरक्षित काम है। और अभी यह कहना इसको मेरा समर्थन है।'
4 of 4
विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं विजय ने बिंगो राउंड के दौरान कई डार्क सीक्रेट बताए, जिन्हें सुनकर अनन्या और करण भी हैरान रह गए। शो में करण ने उनके पूछा कि क्या आपने कभी थ्रीसम में हिस्सा लिया है। इस पर विजय ने बताया कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया है, लेकिन उन्हें इससे एतराज नहीं है। इसके अलावा विजय ने बताया कि फिल्म में उन्हें एक ड्रंक सीन देना था और ऐसे में उन्हें शूट करते हुए नशा हो गया। इसके बाद वह अपनी लाइन याद नहीं कर पा रहे थे, तो मेकर्स को शूट ही कैंसिल करना पड़ा था।