फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 7: रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे विजय! सारा-जान्हवी पर दिए जवाब को सुन करण ने कह दिया अंकल

Thu, 28 Jul 2022 10:49 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 28 Jul 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan 7:  Vijay Devarakonda on his relationship with Rashmika, talks about sara ali khan janhvi
करण जौहर, रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

‘कॉफी विद करण 7’ का चौथा एपिसोड आज प्रसारित हो चुका है। इस एपिसोड से साउथ स्टार विजय देवरकोंडा ने ‘कॉफी विद में करण’ में डेब्यू किया था। शो में वह ‘लाइगर’ की अपनी को स्टार अनन्या पांडे के साथ पहुंचे थे। दोनों की यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। करण जौहर ने विजय देवरकोंडा से उनकी रिलेशनशिप को लेकर कई सावल किए, जिसका भी उन्होंने जवाब दिया लेकिन खुलकर बात नहीं की। विजय ने रश्मिका मंदाना के साथ अपने रिश्ते के साथ ही सारा अली खान और जान्हवी कपूर के चीज कमेंट पर भी प्रतिक्रिया दी। साथ ही विजय ने इस बात का खुलासा भी किया कि वो अपने रिलेशनशिप स्टेटस को पब्लिक क्यों नहीं करते हैं।

Koffee With Karan 7:  Vijay Devarakonda on his relationship with Rashmika, talks about sara ali khan janhvi
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका संग रिलेशनशिप का अनन्या ने दिया हिंट
करण जौहर ने शो की शुरुआत में ही विजय देवरकोंडा से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किए। करण ने विजय से पूछा कि लोग कहते हैं कि आपकी यूरोप में कोई गर्लफ्रेंड है और रश्मिका मंदाना के साथ भी कई बार डेटिंग की खबरें आती रहती हैं, तो इसमें क्या सच्चाई है। इस पर विजय ने कहा कि वह और रश्मिका बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में रश्मिका के साथ दो फिल्में की हैं, ऐसे में दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इसके साथ जब करण जौहर ने अनन्या से सवाल किया कि उनके को स्टार विजय किसको डेट कर रहे हैं। इस पर अनन्या ने इशारों में ही सही, लेकिन रश्मिका के साथ विजय के रिलेशनशिप का हिंट दे दिया। अनन्या ने कहा कि ये हमेशा रश...रश... में रहता है मिका सिंह से मिलने की जल्दी में। 

Koffee With Karan 7:  Vijay Devarakonda on his relationship with Rashmika, talks about sara ali khan janhvi
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

रिलेशनशिप स्टेटस को बताया हैप्पी
करण जौहर ने विजय पर उनकी डेटिंग लाइफ को सवालों की बौछार की, तो उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को हैप्पी बताया। विजय ने कहा, ‘मैं अपने जिंदगी में खुश हूं। मेरे माता-पिता और डायरेक्टर के साथ मेरा बहुत अच्छा रिलेशनशिप है। करण ने कहा कि आप रिलेशनशिप में हैं? इस पर विजय ने कहा, 'मैं जब शादी करूंगा और बच्चे पैदा करूंगा, तो सबको बताउंगा। तब तक मैं उन्हें दुखी नहीं करना चाहता जो मुझे प्यार करते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो बतौर एक्टर आपको प्यार करते हैं और दीवार पर आपका पोस्टर लगाते हैं। वे मुझे इतना चाहते हैं कि मैं उनका दिल नहीं तोड़ना चाहता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan 7:  Vijay Devarakonda on his relationship with Rashmika, talks about sara ali khan janhvi
जान्हवी कपूर, सारा अली खान, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

सारा-जान्हवी को लकेर कही ये बात
करण जौहर ने विजय से सवाल किया कि क्या तुम्हें चीज पसंद हैं? इस पर विजय ने कहा कि हां, लेकिन मुझे डर लग रहा है कि ये बात कहां जा रही है। इसके बाद करण सारा अली खान और जान्हवी कपूर की क्लिप दिखाते हैं, जिसमें सारा विजय को अपना क्रश बताती हैं और जान्हवी के साथ उन्हें चीज कहते हुए बात करती हैं। इसके बाद करण ने विजय से सवाल किया कि ये देखकर कैसा लगा तो उन्होंने कहा कि दोनों ही बहुत स्वीट हैं। ये सुनकर अनन्या और करण हंस गए और करण ने कहा कि ऐसे मत बर्ताव करो कि तुम्हें नोबेल प्राइज मिला है। दो लड़कियों ने तुम्हें चीज बताया है, दोनों में से किसको आप हॉट मानते हो। इस पर विजय ने बस इतना कहा कि दोनों ही बहुत अच्छी हैं।

विज्ञापन
Koffee With Karan 7:  Vijay Devarakonda on his relationship with Rashmika, talks about sara ali khan janhvi
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या ने भी की थी विजय को इंप्रेस करने की कोशिश
करण ने बताया कि बीच में ऐसी खबरें आई थीं कि जान्हवी कपूर को विजय देवरकोंडा पर क्रश है। इस पर विजय ने कहा कि मैं जान्हवी से मिला हूं और वह बहुत अच्छी इंसान हैं। इस पर करण हंसते हुए बोले कि विजय तुम एक बहुत ही अच्छे अंकल की तरह बातें कर रहे हो, जो बस प्यार बांट रहा है। विजय के जवाब पर अनन्या भी हंसते हुए उनकी चुटकी लेती हैं। इसके अलावा वह विजय से सवाल करती हैं कि कभी तुमने मुझे क्यों अप्रोच नहीं किया, जिस पर विजय ने कहा कि तुम रिलेशनशिप में थीं। इस पर अनन्या ने कहा कि अब मैं एकदम सिंगल हूं। वहीं, शो की शुरुआत में अनन्या ने बताया कि उन्होंने विजय को इंप्रेस करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने ध्यान ही नहीं दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed