फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

189 करोड़ कमा भी हाउसफुल 4 मुनाफे का सौदा नहीं, इसलिए कंपनी ने छुपाई फिल्म की लागत

Sun, 10 Nov 2019 11:33 AM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 10 Nov 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
know second week Box Office Collection of Akshay Kumar Bobby Deol Riteish Deshmukh film Housefull 4
Housefull 4 - फोटो : Social Media

क्या हिंदी सिनेमा के फिल्म निर्माता जानबूझकर अपनी फिल्मों के बनाने की लागत छुपाते हैं? क्या ये निर्माता फिल्मों के प्रचार प्रसार में खर्च के दौरान को किसी और खाते में दिखाते हैं? और, क्या हिंदी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर होने वाली कमाई के आंकड़े ट्विटर पर कुछ और खातों में कुछ और होते हैं? अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 के आंकड़ों को लेकर चल रही बहस फिल्म के तीसरे हफ्ते में प्रवेश करने के बाद भी जारी है। ये अलग बात है कि फिल्म की कमाई दूसरे हफ्ते में पहले हफ्ते के मुकाबले 66 फीसदी तक नीचे आ गई।

know second week Box Office Collection of Akshay Kumar Bobby Deol Riteish Deshmukh film Housefull 4
Housefull 4 - फोटो : social media

फिल्म हाउसफुल 4 की कमाई इसे रिलीज करने वाली कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियो की तरफ से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के हिसाब से दूसरे हफ्ते में सिर्फ 48 करोड़ 42 लाख रुपये रही जबकि फिल्म के पहले हफ्ते में 141 करोड़ 31 लाख रुपये कमाने का दावा किया गया था। यही वो दावा है जिसके बाद से हिंदी सिनेमा में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े बढ़ाचढाकर पेश करने का विवाद शुरू हो गया है और फिल्म विशेषज्ञों ने फिल्म निर्माताओं पर सही आंकड़े न बताने का आरोप भी लगाया।

know second week Box Office Collection of Akshay Kumar Bobby Deol Riteish Deshmukh film Housefull 4
हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में अमर उजाला ने सीधे फॉक्स स्टार स्टूडियोज से बात करने की कोशिश की। विश्व सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म कंपनी बन चुकी डिजनी अब फॉक्स स्टॉर को खरीद चुकी है। डिजनी की छवि अपने कामकाज में ईमानदारी और पारदर्शिता की रही है, लेकिन डिजनी की भारतीय शाखा का हिस्सा बन चुकी कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज इंडिया ने हाउसफुल 4 के बारे में कुछ भी साफ साफ अब तक नहीं बताया है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज के मीडिया प्रभारी हिमांशु मिस्त्री ने पहली बार जब हाउसफुल 4 के पहले हफ्ते के आंकड़े जारी किए तो उनसे तीन सवाल पूछे गए। पहला कि फिल्म हाउसफुल 4 को बनाने में कितनी लागत आई है? दूसरा कि इस फिल्म के प्रचार, प्रसार, विज्ञापनों और फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाने का खर्च कितना आया? और, तीसरा कि फिल्म की नेट कमाई यानी सब खर्चे निकालकर कितनी कमाई हुई है?

विज्ञापन
विज्ञापन
know second week Box Office Collection of Akshay Kumar Bobby Deol Riteish Deshmukh film Housefull 4
हाउसफुल 4 में बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

मिस्त्री ने पहले हफ्ते के आंकड़ों के दौरान पूछे गए तीन सवालों में से आखिरी सवाल के जवाब में बताया कि फिल्म ने पहले हफ्ते में 141 करोड़ 31 लाख रुपये कमाए। साथ ही वादा किया कि बाकी दोनों सवालों के जवाब वह जल्द ही देंगे। यह वादा हिमांशु मिस्त्री ने सुबह करीब 11 बजे किया। पूरा दिन बीत गया तो उन्हें उनका वादा याद दिलाया गया। इस पर हिमांशु ने जवाब दिया कि उन्हें आंकड़े मिल नहीं पाए हैं। यानी उनकी कंपनी का लेखा विभाग अपनी ही कंपनी के मीडिया प्रभारी को फिल्म की लागत और बाकी खर्च बताने को लेकर सहज नहीं है। हिमांशु मिस्त्री ने शुक्रवार को हाउसफुल 4 के दो हफ्तों के आंकड़े जारी किए। उनसे फिर एक बार फिल्म की लागत, प्रचार और प्रदर्शन में हुए खर्च के आंकड़े पूछे गए। इस बार उन्होंने जवाब तक नहीं दिया। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कमाई के आंकड़ों को हाल ही में एक केंद्रीय मंत्री ने देश की मजबूत आर्थिक व्यवस्था से जोड़ कर बयान दिया था, बस उसके बाद से ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आंकड़ों को लेकर धड़ेबाजी शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
know second week Box Office Collection of Akshay Kumar Bobby Deol Riteish Deshmukh film Housefull 4
हाउसफुल 4 में रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्मों की कमाई के आंकड़े जो कंपनियां डंके की चोट पर जारी करती है, वही कंपनियां इन फिल्मों की लागत और प्रचार, प्रदर्शन के खर्चे काफी गोपनीय रखती हैं। इसकी वजह है इन फिल्मों की मेकिंग में बड़े स्टार की फीस शामिल न होना। एक ट्रेड विशेषज्ञ इस गणित को हाउसफुल 4 का उदाहरण देकर समझाते हैं। उनके मुताबिक अगर विकीपीडिया पर दिए गए फिल्म के मेकिंग बजट 75 करोड़ रुपये को सही मानें तो इसमें अक्षय कुमार की फीस नहीं शामिल होगी क्योंकि अक्षय कुमार किसी फिल्म में काम करने के इन दिनों 70 से 80 करोड़ रुपये ले रहे हैं। तो अगर हाउस फुल 4 की लागत ही 150-160 करोड़ रुपये है तो कम से कम 20-25 करोड़ रुपये इसके प्रचार प्रसार और प्रदर्शन में खर्च हुए होंगे। ऐसे में फिल्म के दूसरे हफ्ते तक के आंकड़े यानी 189 करोड़ रुपये किसी तरह से फॉक्स स्टार स्टूडियोज के लिए फायदे का सौदा नहीं है।

पढ़ें: आयुष्मान की 'बाला' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार एंट्री, जानें कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed